Yuvika Chaudhary Breaks Silence On Link Up Rumors Of Prince Narula And Nora Fatehi: टीवी और बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने साल 2018 में शादी रचाई थी। लेकिन उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 9' से हुई थी। सलमान खान के शो में प्रिंस नरुला और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) की मुलाकात हुई, जहां से दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ। हालांकि युविका चौधरी की गैर-मौजूदगी में प्रिंस नरुला की नजदीकियां नोरा फतेही से भी बढ़ते हुए देखी गई थीं। यहां तक कि प्रिंस ने नोरा फतेही को किस भी किया था। इन बातों को लेकर अब युविका चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रिंस नरुला और युविका के लिंकअप रूमर्स पर बयान दिया है।
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने प्रिंस नरुला और नोरा फतेही की 'बिग बॉस 9' में बढ़ती नजदीकियों पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने कहा, "जब आप किसी को ऑनस्क्रीन देखते हो तो आप वही देखते हो जो वो दिखाना चाहते हैं। लेकिन जब आप असल जिंदगी में उस इंसान से मिलते हैं तो आपको एहसास होता है कि वो उससे कहीं ज्यादा बेहतर हैं। और कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। जो आप एक इंसान के लिए महसूस कर सकते हो, वो कोई भी स्क्रीन नहीं जाहिर कर सकती है। ये एक दोस्ती की तरह है, जब आप किसी के साथ रहते हो तभी आपको उन्हें जानने का मौका मिलता है।"
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने प्रिंस नरुला के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां आप किसी को जानते हैं या नहीं लेकिन फैसला पहले करने लगते हैं। लेकिन मैंने कभी प्रिंस को जज नहीं किया। मैंने ऐसा मेहनती इंसान देखा है जो अपने दिल को बाजुओं में लेकर चलता है। अगर वो गुस्सा है तो वो जताएगा, अगर वो प्यार करता है तो वो दिल से करेगा।'
लिंक के बारे में चर्चा करते हुए युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने आगे कहा, "मैंने एक प्वॉइंट पर महसूस किया कि यार इतना कुछ स्क्रीन पर दिख रहा है, ये लिंक-अप और बाकी चीजें। लेकिन बाद में एहसास हुआ कि जब आप सिंगल हैं और काम कर रहे हैं तो ये आपकी जिंदगी है जीने के लिए। जब आप किसी के साथ होते हो तभी आपको पता चलता है कि वो इंसान कितना वफादार है।"
