टीवी मसाला

YRKKH MAHA TWIST: अभीर-चारु के अफेयर से पर्दा उठाएगी कियारा, दक्ष को इस्तेमाल कर अरमान को करीब लाएगी रुही

YRKKH MAHA TWIST: स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही मेकर्स एक साथ ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश करने वाले हैं। अब खबर उड़ती-उड़ती सामने आई है कि आने वाले एपिसोड में एक नहीं बल्कि दो धमाके होंगे लेकीन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai MAHA TWIST: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी की मार झेल रहा है। पिछले हफ्ते की लिस्ट में शो तीसरे से लुढ़कर चौथे नंबर के स्थान पर आ बैठा। ऐसे में मेकर्स को जल्द ही कुछ करना पड़ेगा वरना शो टॉप 5 से भी बाहर हो जाएगा। इस बीच उड़ते-उड़ते खबर सामने है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड के लिए मेकर्स ने बड़ा प्लान बनाया है। आने वाले कुछ एपिसोड में एक नहीं बल्कि दो धमाके होंगे जिससे शायद सीरियल टीआरपी के शिखर पर पहुंच सकता है।

एंटेरटेन्मेंट गलियारों से खबर उड़कर सामने आई है सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक नहीं बल्कि दो ट्विस्ट आने वाले हैं जिसके चलते दर्शकों को हंगामा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा सभी घरवालों को इकट्ठा कर अभीर और चारु के अफेयर से पर्दा उठाएगी। सच सामने आते ही अभीर और चारु को सांप सूंघ जाएगा दोनों में से कोई घरवालों का जवाब नहीं दे पाएगा। कियारा के इस खुलासे से हर कोई शॉक रह जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या कियारा अभीर को तलाक देगी?

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जैसे देखने को मिल रहा है कि रोहित के मौत के बाद रुही अरमान के अंदर अपना लाइफ पार्टनर ढूँढने लगी है। रुही अभिरा के बच्चे की सरोगेट मदर है, ऐसे में अरमान उसका बहुत ज्यादा ख्याल रख रहा है। धीरे-धीरे रुही अरमान की तरफ खींची चली जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो दूसरा धमाका होगा उसकी जिम्मेदार रुही होगी क्यूंकी वो दक्ष का इस्तेमाल कर अरमान को अपने करीब लाना चाहेगी। रुही चाहती है कि अरमान दक्ष का पिता बने और उसका सहारा भी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article