Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान का मिलन होने ही वाला है। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अरमान आंखें बंद करके अभिरा पर अपना विश्वास दिखाया है और वह अपनी मां विद्या को बुरी तरह सुनाता है और अब दिखाया जाएगा कि अरमान आग में फंस जाएगा, जिसके बाद अभिरा अपनी जान पर खेलकर अरमान को बचाएगी। इसी मौके पर दोनों एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करेंगे। अब दावा है कि अभिरा और अरमान की मौत हो जाएगी। इससे ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्विस्ट (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist) आएगा। (ये भी पढ़ें: Karan Kundrra ने Tejasswi Prakash को शादी के लिए किया प्रपोज, दुबई के रेगिस्तान में गर्लफ्रेंड को पहनाई रिंग)
क्या अरमान अभिरा की होगी मौत
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया गया है कि अभिरा और अरमान एक दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे और एक दूसरे का हाथ पकड़े पकडे़ अकेले जगह पर चले जाएंगे। दोनों को यूं साथ देखकर मुक्ति और मायरा कहेगी कि दोनों मरते दमतक साथ रहे। दोनों की इसी बात पर कावेरी पोद्दार उन्हें टोक देगी। कावेरी कहेगी कि मौत के आगे किसी का बस नहीं चलता। कावेरी की बात और अभिरा-अरमान के मिलन को देकर अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेकर्स आगे की कहानी शुरू कर सकते हैं। अभिरा -अरमान सीरियल की चौथी जनरेशन है और अब दावा है कि मेकर्स अपना सारा ध्यान पांचवी जनरेशन पर लगा सकते हैं, जो मुक्ति मायरा होंगे।(ये भी पढ़ें: Nia Sharma के '3 महीने में मिला फेम' वाले बयान का Niharika Tiwari ने दिया करारा जवाब, दिखाई अपनी फैन फॉलोइंग)
yeh rishta kya kehlata hai (photo credit-instagram)
मायरा-मुक्ति पर चलेगी आगे की कहानी?
सीरियल के फैंस का मानना है कि अभिरा-अरमान का मिलन हो चुका है और अब चौथी जनरेशन की कहानी में कुछ भी नहीं बचा है। ऐसे में मेकर्स को आगे की जनरेशन की कहानी पर ध्यान देना चाहिए, जो मुक्ति मायरा की होगी। उनके लिए शो में दिशा के कजिन की एंट्री हो गई है। अगर पांचवी जनरेशन शो में आती है, तो ये साफ है कि अभिरा-अरमान का कैरेक्टर ज्यादा लंबा नहीं चलाया जाएगा। तमाम लीड कैरेक्टर की तरह इन्हीं भी ट्विस्ट के साथ मौत के घाट उतार दिया जाएगा, जिसके बाद ही शो में लीप आएगा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से इस ट्विस्ट को कंफर्म नहीं किया गया है।सीरियल में क्या चल रहा है?
शो में अब वट सावित्री की पूजा दिखाई जाएगी, जिसे पूरा पोद्दार परिवार मिलकर मनाएगा। इस पूजा के बाद घर में कोई न कोई कलेश जरूर होगा। दावा है कि इस पूजा के बाद अभिरा-अरमान फिर किसी परेशानी में फंस सकते हैं।
