टीवी मसाला

YRKKH: अभिरा की जिंदगी में प्यार की बहार बनकर आएगा ये हैंडसम हंक, अरमान को करेगा चारों खाने चित्त

This TV Actor To Make Entry As Love Interest In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में अरमान की लव इंटरस्ट बनकर जहां रुहीन ने कदम रखा है तो वहीं अभिरा के लिए भी एक हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी इस टीवी एक्टर की एंट्री

This TV Actor To Make Entry As Love Interest In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हाल ही में 7 साल का लीप आया है, जिसके बाद सीरियल की कहानी पूरी तरह से बदल गई है। जहां अभिरा, दादीसा और विद्या के साथ आम जिंदगी बिता रही है तो वहीं अरमान ने अपनी बेटी पूकी और खास दोस्त के साथ अलग ही दुनिया बसा ली है। शो में अरमान की स्कूल क्रश बनकर एक्ट्रेस रुहीन ने एंट्री की है, जो अब अरमान और पूकी के साथ ही रहती है। लेकिन खास बात तो यह है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में भी जल्द ही अभिरा के लिए एक हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लिए एक्टर धीरज धूपर का नाम सामने आया था कि वह शो में अभिरा यानी समृद्धि शुक्ला के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। लेकिन अब गॉसिप टीवी ने ट्वीट किया है धीरज धूपर नहीं बल्कि एक्टर राहुल शर्मा शो में अभिरा के लव इंटरेस्ट के तौर पर कदम रखेंगे। हालांकि इस मामले पर मेकर्स और खुद राहुल शर्मा की ओर से आधिकारिक टिप्पणी आनी बाकी है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ी इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में राहुल शर्मा की एंट्री पर एक यूजर ने लिखा, "मैं इन्हें दंगल के टीवी शो से जानती हूं। ये एक बहुत अच्छे एक्टर हैं, कैरेक्टर को फाड़ देंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "शुक्र है, धीरज धूपर नहीं आया, वरना अभिरा का पापा लगता। आखिरकार समृद्धि शुक्ला को अच्छा हीरो मिल रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article