टीवी मसाला

YRKKH: लीप के बाद कटा इन दो TV कलाकारों का भी पत्ता, नए किरदार करेंगे जल्द रिप्लेस?

Two TV Actors Quits YRKKH: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स हैं कि रुही और आर्यन के बाद दो और कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

TV Actors Leave YRKKH

Two TV Actors Quits YRKKH: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आ गया है जिससे कुछ फैंस तो खुश हैं तो कई मेकर्स को खरी खोटी सुनाते हुए नहीं थक रहे। स्टार प्लस का ये शो लंबे समय से दर्शकों की पसंद है जिसका एक भी एपिसोड कोई भी मिस नहीं करता। 15 साल बाद भी शो की चमक कम नहीं हुई और ना ही मेकर्स ने होने दी। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो कुछ दर्शकों को मेकर्स से नाराज करा सकती हैं। कहा जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दो और कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में 7 साल का लीप लाया गया ताकि कहानी को नया मोड़ दे सके। कई मीडिया पोर्टल दावा कर रहे हैं कि लीप के बाद मनोज और संजय का किरदार अब दर्शकों को स्क्रीन्स पर देखने को नहीं मिलेंगे। टीवी एक्टर सिद्धार्थ वासुदेव उर्फ संजय और सिकंदर खरबंदा उर्फ मनोज सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा अब नहीं है। हालांकि अभी तक कलाकारों और मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

दोनों से पहले अब तक लीप के बाद गर्विता साधवानी और मंथन सेठिया ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पल्ला झाड़ा। कहानी कि बात करें तो विद्या, कावेरी और अभिरा गरीब हो गए हैं। दूसरी तरफ अरमान रेडियो जॉकी बन गया है जो माउंट अबू में अपनी बेटी पुकी संग रह रहा है। अभिरा 7 सालों बाद भी मन में डर लेकर बैठी हुई है कि अब उससे कोई गलती ना हो सके। अब तक दर्शकों को लीप के बाद टेलिकास्ट हुए दो एपिसोड काफी पसंद आ रहे हैं.

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article