टीवी मसाला

YRKKH में जल्द होगी इस चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री, अभिरा और अरमान की बेटी का निभाएगी किरदार!

YRKKH New Entry: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही लीप आने वाला है, ऐसे में अरमान और अभिरा एक दूजे से अलग हो जाएंगे। रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि मेकर्स को अरमान और अभिरा के बच्चे पुकी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट मिल चुकी है।

Image

yeh rishta kya kehlata hai new child artist entry

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। कहानी में एक ऐसा दिलचस्प मोड़ आ गया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल गदर मचाते हुए तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कहानी में जल्द लीप आने वाला है। ऐसे में मेकर्स को अभिरा और अरमान की बेटी का किरदार निभाने के लिए बाल कलाकार मिल गया है जो बेहद क्यूट है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रुही ने बेटी को जन्म दिया है जिसके चलते अरमान और अभिरा को मां-बाप बनने का सुख मिल गया। ऐसे में खबर सामने आई थी कि कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स लीप लाएंगे। लीप के बाद अरमान और अभिरा एक दूजे से अलग हो जाएंगे। दोनों के अलग होने का कारण पुकी की तरफ अरमान का पजेसिव व्यवहार बनेगा। पुकी के लिए अरमान अभिरा को नजरअंदाज करने लगेगा। लीप के बाद अरमान और अभिरा एक दूजे से अलग रहने लगेंगे और अपनी-अपनी जिंदगी बिताएंगे।

अब खबर सामने आई है कि लीप के बाद अरमान और अभिरा की बेटी पुकी बड़ी हो जाएगी जो अपने माता-पिता को एक करेगी। पुकी का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने चाइल्ड एक्ट्रेस उरवा रूमानी (Urva Rumani) को चुना है। 6 वर्षीय उरवा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। उरवा की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। ऐसे में देखना काफी मजेदार होगा कि उरवा पुकी का किरदार कैसे निभाएंगी। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने कई चाइल्ड आर्टिस्ट को टीवी की दुनिया में पहचान दिलाई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article