टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 6 December: अरमान को अक्षरा का कातिल मानेगा अभीर, अभिरा की शादीशुदा जिंदगी पर लगाएगा ग्रहण

YRKKH Spoiler 6 December: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Haiमें कल देखने को मिला था की अरमान अभिरा को सच बताने के लिए खत लिखता है जो घर में ही कहीं खो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अभीर को अपने साथ गोएनका हाउस ले आएगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 December

YRKKH Spoiler 6 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन ट्विस्ट और टर्न्स की जमकर बारिश हो रही है। शो की चटपटी कहानी होने की वजह से दर्शक इसे खूब पसंद और अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। ऐसे में टीआरपी लिस्ट में मेकर्स को जमकर फायदा हो रहा है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल 2.3 रेटिंग के साथ अनुपमा और उड़ने की आशा को टक्कर दे रहा है। कल सीरियल में देखने को मिला था की अक्षरा का भजन गाकर अभिरा अभीर को गोएनका हाउस ले आती है। वहीं दूसरी तरफ रोहित के बार-बार धमकी देने के करण अरमान अभिरा को सच बताने के लिए खत लिखता है जो गुम हो जाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है की अरमान का खत संजय के हाथ लग जाता है। झटपट अरमान संजय के हाथ से खत छीन लेता है और उसे सच बताने से मना करता है। हालांकि संजय को यह लगता है की अरमान ने अभिरा के लिए लव लेटर लिखा है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अभीर को गोएनका हाउस ले आती है। जैसे ही अभीर पहला कदम रखता है घर में कलेश शुरू हो जाएगा। अभीर अभिरा से कहता है की मुझे इस घर का हिस्सा बनाते-बनाते तुम्हारी जिंदगी बर्बाद ना हो जाए। यह सुन बार-बार अभिरा के मन में एक ही सवाल उठता है की क्या उसने अभीर को वापिस लाकर कोई जल्दबाजी कर दी है?

राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलता है की अभीर अक्षरा की मौत का करण पूछता है और इस बीच रुही अरमान को दोषी बता देती है। रुही बताती है की अरमान के करण अक्षरा की मौत हुई जिसे सुन अभीर के तन-बदन में गुस्से से आग उठ बैठती है। पोद्दार हाउस में बार-बार रोहित परिवार को सच बताने के लिए अरमान को ब्लैकमेल कर रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article