Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 5 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अरमान और अभिरा एक बार फिर पुकी के जन्म से पहले ही एक दूजे से दूर होते नजर आ रहे हैं। अरमान के डर ने उसे पूरी तरह से बदल दिया है जिसके चलते अभिरा और रुही तंग हो गई हैं। कल सीरियल में देखने को मिला था कि मनीषा ढोल नगाड़े पीटकर कियारा और अभीर के तलाक की खुशी का जश्न मनाती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान पुकी को लेकर ज्यादा पजेसिव हो गया है। आज 5 मई के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो अपने तरीके से रुही और अभिरा को जबरदस्ती योग कराएगा। इस बीच शो में चार महीने बीत जाएंगे जिसमें रुही का बेबी बंप निकल आएगा और अभिरा उसे कपड़े गिफ्ट करेगी। इस दौरान अरमान कहेगा कि अभिरा ने जो कपड़े रुही को दिए हैं वो आरामदायक नहीं हैं और कुछ दिन फैशन नहीं करोगी तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा। अरमान का पजेसिव व्यवहार अभिरा और रुही को तंग करने लगा है। हालांकि एक समय पर रुही के सब्र का बांध टूट जाएगा और वो अरमान को खरी खोटी सुना देगी। गोएनका हाउस में सवर्णा, सुरेखा और मनीष अभीर से बात करना बंद कर देंगे।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अगले दिन अरमान और अभिरा रुही के बेबी शावर की तैयार करेंगे। हालांकि संजय इतना खर्चा करने से मना करेगा तो अरमान कहेगा कि पुकी के अलावा उसका इस दुनिया में कोई और नहीं है। फंक्शन शुरू होने से पहले मनोज प्लॉट खरीदने को लेकर अरमान से राय जानना चाहेगा लेकिन वो कुछ भी कहने से मना कर देगा। वहीं जैसे ही चारु गोद भराई की तैयारियों में अरमान का हाथ बटाना चाहेगी अरमान और कियारा उसे मना कर देंगे। ये सब तमाशा कावेरी दूर से खड़े होकर देखती रहेगी। ऐसे में अभिरा कावेरी से पूछेगी कि क्या अरमान ठीक हो जाएगा जिसके जवाब में वो कहेगी कि अरमान का डर उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा है।
