टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 31 July: अभिरा की कोशिशों पर पानी फेंक देगी मायरा, मां और बेटी का रिश्ता हुआ और भी पेचीदा

YRKKH Spoiler 31 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि मायरा अभिरा की सभी कोशिशों को को रिजेक्ट कर रही है उसे सब गीतांजली ही चाहिए। इसी के साथ अपनी बेटी के लिए अभिरा जलती हुई आग में हाथ डाल देगी। यहाँ पढ़िए आज 31 जुलाई का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 31 July: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी कहानी को लेकर छोटे परदे पर छा गया है। मेकर्स भी इसे दिलचस्प बनाने के लिए जद्दो जहद कर रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में अपनी नंबर पोजिशन पर टीके रहने के मेकर्स ने सालिड प्लानिंग कर ली है। इसी के साथ कहानी में मायरा और अभिरा के बीच मां बेटी का रिश्ता पेचीदा होता जा रहा है। 7 साल की बच्ची मायरा अभी भी अभिरा को अपनी मां नहीं मान पा रही। इस रिपोर्ट में जानिए आज कहानी में क्या दिलचस्प मोड़ आएंगे।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत मायरा से होगी जो अभिरा की सभी कोशिशों को रिजेक्ट कर रही है। जूते हो या खाना खिलाने का तरीका मायरा चाहती है कि अभिरा गीतांजली जैसे ही सबकुछ करे। ये देख बार बार अभिरा का दिल टूटकर बिखर रहा है लेकिन वो फैसला लेगी कि हार नहीं मानेगी। माउंट आबू में मायरा के दूर जाने की वजह से गीतांजली खाना नहीं खाएगी। ऐसे में अरमान अपने हाथों से खाना बनाकर लाता है और मायरा का वास्ता देकर गीतांजली को एक एक कर निवाला खिलाता है। अरमान को गिलट है कि उसने अभिरा की खुशियों को बार बार छिना लेकिन अब वो ऐसा नहीं होने देगा। दूसरी तरफ उदयपुर में अभिरा बेशक ही अंशुमन की पत्नी नहीं बनी लेकिन कदम कदम पर उसका साथ दे रही है जैसे कि वो तान्या के पगफेरा रस्म के लिए थाल तैयार करती है। इसी के साथ मायरा अभिरा का बनाया हुआ खाना खाने से मना कर देगी क्यूँकि उसका टेस्ट अरमान के हाथों जैसा नहीं है। मायरा कहती है कि सिर्फ गीतांजली ही उसकी मम्मी है और मुझे उसके पास जाना है। अभिरा मेरी मां कैसे ही सकती है मैं इन्हे जानती ही नहीं हूँ।

राजन शाही के सीरियल में आगे तान्या के बोले हुए शब्द कृष के कानों में बजेंगे कि कैसे उसने अपने दम पर कुछ नहीं बनाया। अरमान का भेजा हुआ पार्सल मायरा को मिलता है जिसमें मनपसंद की चीजें देख वो खुशी से झूम उठती है। गलती से मंदिर में लगी ज्योत अरमान के भेजे हुए पार्सल में गिर जाएगी जिसके चलते आग लग जाएगी। मायरा के खातिर अभिरा खुद हाथों से आग बुझाने लग जाती है जिसमें उसका हाथ जल जाएगा। मां को धन्यवाद करने के बजाए

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article