YRKKH Spoiler 3 February: अभिरा को भूल मेहर संग सगाई रचाएगा अरमान, मां का जिक्र सुन चढ़ेगा मायरा का पारा
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Feb 3, 2026, 01:40 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान मेहर के साथ सगाई की तैयारी करेगा। वहीं दूसरी ओर मां का जिक्र सुनकर मायरा फूट-फूटकर रोने लगेगी।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। सीरियल में 8 साल का लीप आया है, जिसके बाद अभिरा और अरमान अलग-अलग हो गए हैं। जहां अभिरा ने मुक्ति के साथ अपनी नई दुनिया बसा ली है। वहीं दूसरी ओर अरमान मायरा और अपने परिवार के साथ रह रहा है। वहीं आज भी शो में ऐसे कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे, जो इसकी टीआरपी को वापस पटरी पर लाने का काम करेंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अरमान और मायरा मिलकर सगाई की तैयारी करेंगे। दूसरी ओर मुक्ति को लगेगा कि अभिरा उसकी वजह से परेशान है।
अभिरा की परेशानी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराएगी मुक्ति
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा राधा श्याम जी की वजह से परेशान होती है। ऐसे में मुक्ति को लगता है कि वो उसकी वजह से परेशान है और अपनी मां से बात करने की कोशिश करती है। लेकिन अभिरा उसे समझाती है कि मुक्ति को अपने आपको दोषी नहीं ठहराना चाहिए, बल्कि वह अपनी गलतियों के कारण परेशान है।
अरमान की सगाई की तैयारी करेगी मायरा
मेहर साइकलिंग के दौरान अरमान से सवाल करेगी कि उसने एक भी बार मुड़कर नहीं देखा कि वो ठीक है भी या नहीं। इसपर अरमान जवाब देगा कि उसने पीछे मुड़कर देखना छोड़ दिया है। दूसरी ओर मायरा सगाई के लिए ड्रेस चुनेगी, लेकिन उसे कुछ भी समझ नहीं आएगा। पोती की परेशानी में विद्या उसे समझाने की कोशिश करेगी कि उसे जल्दी करना चाहिए। तैयार होकर मायरा और अरमान साथ आएंगे और एक-दूजे का वीडियो बनाएंगे। लेकिन तभी मायरा को अपने चेहरे पर पिंपल दिखेगा और वह सगाी में जाने से मना कर देगी।
काजल के सामने पैसों का दिखावा करेगी मनीषा
सगाई में मनीषा और मनोज ग्रैंड एंट्री करेंगे। इवेंट में काजल के हाथ सूने देखकर मनीषा उसे कंगन देगी और ताने मारेगी। हालांकि इसपर भी संजय शांति से मनीषा का शुक्रिया करेगा। काजल, मनीषा की हरकत विद्या से बताएगी, जिसपर विद्या मनीषा को समझाने की कोशिश करेगी। लेकिन मनीषा कहेगी कि काजल और बाकी लोगों को मनोज के पैसों से जलन है। दूसरी तरफ अरमान और मायरा साथ में सगाई के इवेंट में एंट्री करेंगे।
मां का नाम सुन भड़क जाएगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या मायरा की तारीफ करते हुए कहेगी कि अरमान ने उसकी परवरिश कितने अच्छे से की है। लेकिन तान्या बीच में बोल पड़ेगी कि परवरिश में मां का होना भी जरूरी होता है। इसपर मायरा गुस्सा हो जाएगी और रोते हुए वहां से चली जाएगी।