टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: अभिरा को प्रेग्नेंट समझ घर में ढिंढोरा पीटेगी विद्या, संजय के सामने फूटेगा रूही का भंडा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 March, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि संजय को पता लग जाएगा कि रूही अभिरा और अरमान के बच्चे की सरोगेट है। दूसरी ओर पोद्दार परिवार को लगेगा कि अभिरा प्रेग्नेंट है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 March, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। शो में इन दिनों सरोगेसी ट्रैक चल रहा है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बरकरार रखा है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अरमान और अभिरा रूप बदलकर रूही और रोहित के बच्चे के लिए हुई पूजा में चले जाते हैं। वो दोनों वहां पर सारे रीति-रिवाज निभाते हैं, जिसे देख संजय बंसल को शक होता है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट पर-

संजय के सामने खुलेगी अभिरा और अरमान की पोल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि प्रसाद के लड्डू रूही और रोहित सबके सामने नहीं खाएंगे। दोनों प्रसाद लेकर बाहर चले जाएंगे। उनके पीछे-पीछे अरमान और अभिरा भी बाहर चले जाएंगे, जिससे संजय को शक होगा। यहां तक कि संजय, रूही-रोहित और अभिरा-अरमान बातें करते व प्रसाद के लड्डू खाते देख लेगा। रूही सीढ़ियों से उतरते हुए लड़खड़ा जाएगी, जिसे अभिरा संभाल लेगी। वो कहेगी कि ये बेबी हम चारों के लिए बहुत जरूरी है। ये बात संजय को खटक जाएगी।

विद्या को होगी अभिरा की प्रेग्नेंसी की गलतफहमी

शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा अपने पूकी के लिए खिलौने खरीदेंगे। वहां पर विद्या भी मौजूद होगी। दुकानदार अभिरा-अरमान से पूछेगा कि क्या ये आपका पहला बेबी है, जिसपर अरमान जवाब देगा कि नहीं दूसरा। ये बात सुनकर विद्या को लगेगा कि अभिरा दोबारा प्रेग्नेंट है। वो ये बात कावेरी के साथ-साथ पूरे परिवार को बता देगी। सारे मिलकर अभिरा और अरमान को बधाइयां देने पहुंच जाएंगे।

संजय को पता लगेगा रूही की सरोगेसी का सच

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि संजय फाइल ढूंढने के लिए रोहित के केबिन में जाएगा, जहां उसे रूही की आईवीएफ अपॉइंटमेंट के बारे में पता लगेगा। ऐसे में वो लाइफ सेवर अस्पताल जाकर रूही और रोहित का रिकॉर्ड चेक करेगा, जहां उसे पता लग जाएगा कि रूही, अरमान और अभिरा के बच्चे की मां बनने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article