टीवी मसाला

YRKKH: मौत के दस्तक देने से पहले रोमांस में चूर हुए रूही और रोहित, वीडियो शेयर कर बोलीं- इससे पहले कि देर हो जाए...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Garvita Sadhwani Shares Ruhi And Rohit Romantic Video: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जल्द ही रोमित राज का पत्ता कटने वाला है। लेकिन उनके शो से जाने से पहले एक्ट्रेस गर्विदा साधवानी ने वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रोहित और रूही रोमांस में हुए चूर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Garvita Sadhwani Shares Ruhi And Rohit Romantic Video: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। राजन शाही का ये सीरियल बीते कई सालों से टीवी पर छाया हुआ है। टीआरपी में भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की धाक जमी हुई है। लेकिन जल्द ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में महाधमाका होने वाला है, जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगेगा। शो को लेकर खबर है कि इसमें रोहित और शिवानी की मौत हो जाएगी, जिसकी वजह से रोमित राज को भी शो छोड़कर जाना पड़ेगा। हालांकि इस बात से फैंस जरा भी खुश नहीं हैं। रोमित राज के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने की खबरों के बीच अब गर्विता साधवानी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें रोहित और रूही रोमांस में चूर नजर आए।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के इस बीटीएस वीडियो में रोहित और रूही एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बेहद कमाल की लगी। गर्विता साधवानी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "आपके प्यार ने ही रूहित को अमर कर दिया है। आपको पता है कि मैं इस रील को कभी एडिट नहीं करने वाली थी। मैं इन क्लिप्स के बारे में बिल्कुल ही भूल गई थी। मैं हमेशा की तरह इस बार भी आलस दिखा रही थी, रोमित राज इस बारे में जानते हैं। लेकिन चलो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में गर्विता साधवानी और रोमित राज का वीडियो देख फैंस इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हो सकता है कि मैं लालची बन रही हूं, लेकिन मुझे ऐसे ही वीडियो और चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि सीधा संजय लीला भंसाली की मूवी से आया हो।" बता दें कि शो में रोहित की मौत की खबर सुनकर दर्शकों ने राजन शाही की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article