टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 26 March: कियारा को धोखा देकर चारु संग एश करेगा अभीर, बच्चे की तैयार में जुटे अरमान-अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 March: राजन शाही का मसालेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। अभीर कियारा की पीठ पीछे चारु संग ट्रिप पर जाएगा जिसकी टिकेट कियारा देख लेगी। वहीं अरमान और अभिरा आने वाले बच्चे की तैयार में जुट जाएंगे।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 March

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 March: राजन शाही का मसालेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत स्वर्णा से होगी जो अरमान को समझाएगी की वो रुही को सरोगेट मदर बनाकर जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर रहा है। आने वाले समय पर रुही को बच्चे से लगाव होगा और आगे चलकर वो बच्चा नहीं देगी। समझने के बजाए अरमान कहेगा कि रुही ने कान्ट्रैक्ट साइन किया है और वो ऐसा कुछ नहीं करेगी। सिर्फ यही नहीं अरमान फैसला बदलने से भी मना कर देगा। वहीं दूसरी तरफ अभिरा का दिल स्पेशल बनाने के लिए अरमान उसे सप्राइज़ देगा। हालांकि अभिरा बताएगी की उसे एक वकील की नौकरी मिली है।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि सुबह-सुबह अभिरा रुही को फोन कर उसके दिनचर्या का टाइम टेबल भेजेगी। वहीं दूसरी तरफ अभीर चारु संग ट्रिप प्लान करता है जो शहर से बाहर होगा ताकि कोई उन्हे डिस्टर्ब ना कर सके। इस दौरान कियारा लैपटॉप पर ट्रिप की टिकेट देख लेगी और उसे लगेगा की अभीर उसे हनीमून पर ले जा रहा है। अभिरा और अरमान अपने आने वाले बच्चे के नाम से लेकर कपड़ों तक की तैयारी कर रहे होंगे।

कहानी में तमाशा यही खत्म नहीं होगा अरमान रोहित के अकाउंट में होने वाले बच्चे के ट्रिमेन्ट सभी चीजों के लिए पैसे अकाउंट में डालेगा। संजय ये बात सुन लेगा कि अरमान ने रोहित के अकाउंट पर पैसे डाले हैं। गोएनका हाउस में कियारा ट्रिप पर जाने के लिए कपड़े पैक कर रही होगी। कियारा को लगने लगा है की अभीर उसके प्यार में पड़ रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article