टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 September: अरमान-गीतांजली की सेज सजाएगी अभिरा, अंशुमन का बिजनेस हड़पेगा कृष

YRKKH Spoiler 25 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान और गीतांजली के हनीमून के लिए सेज सजाएगी। दूसरी तरफ कृष अब पोद्दार के बाद अंशुमन के बिजनेस को हड़पने की तैयारी में हैं।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 25 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत गीतांजली से होगी जो अभिरा को रूम सजाने को कहेगी। गीतांजली अभिरा को रूम जाने की इसलिए जिम्मेदारी देगी क्यूंकी वो उसका दिल जलाना चाहती है। सिर्फ यही नहीं गीतांजली अभिरा को अरमान के लिए एक कार्ड में मैसेज लिखने को कहेगी। ऐसे में अभिरा दिल पर पत्थर रख गीतांजली के सारे ऑर्डर मान लेगी लेकिन अंदर से वो टूट रही होगी। वहीं दूसरी तरफ मायरा में अरमान अभिरा की झलक देख इमोशनल हो जाता है। अरमान मायरा से अपडेट लेगा कि क्या अभिरा ठीक हो रही है? मन ही मन अरमान खुद से बाते करते हुए कहेगा कि मेरे और गीतांजली के आने से तो अब चीजें अभिरा के लिए बिगड़ेगी। दूसरी तरफ अभीर गुस्से में है क्यूंकी कियारा दोबारा नशे करने लगी है। अभीर कहेगा कि अरमान के आने तक वो नशे ना करे क्यूंकी बास में कियारा को रीहेब सेंटर भेज दिया जाएगा। ऐसे में कियारा कहेगी कि उसे अभी रिहैब में भर्ती होना क्यूंकी वो गोएनका हाउस में एक पल नहीं बिता सकती।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि खुद अभिरा अपने हाथों से एक्स पति अरमान और उसकी पत्नी गीतांजली के लिए सेज सजाएगी। अभिरा रोते-रोते बिस्तरे पर गुलाब, कैन्डल से पूरा कमरा रोशन कर देगी। अभिरा गीतांजली की तरफ से लव लेटर अरमान के लिए लिखेगी। इस दौरान अभिरा खुली आंखों से सपना देखेगी अरमान और गीतांजली के रोमांस का। अरमान और गीतांजली अभिरा के सपने में एक दूजे को आई लव यू कहेंगे और करीब आ रहे होंगे जिसे देख उसका दिल टूट जाएगा। तभी सपनों से बाहर निकलते ही अभिरा के आगे अरमान खड़ा हो जाएगा जो उसे समझाएगा कि उसे ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है। पोद्दार हाउस में मनीषा को पता चल जाएगा कि कियारा अभीर संग एक छत के नीच रह रही है।

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि रूम में गीतांजली मांग टीका पहनाने के बहाने अरमान के करीब आने की कोशिश करेगी। सिर्फ यही नहीं गीतांजली अरमान को जबरदस्ती किस करने की कोशिश करेगी कि तभी मायरा बीच में आ जाएगी। तान्या कृष और अंशुमन की कंपनी के मैनेजर को साथ में देख लेगी, उससे लगेगा कि कहीं उसका पति बिजनेस हड़पने की कोशिश कर रहा है। हालांकि तान्या की ये गलतफहमी होगी और वो कृष से इस चीज को लेकर माफी भी मांगेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article