Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 April: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी नया मोड़ लेकर एक ऐसी दिशा जा रही है जिसे देखने में दर्शकों को कोई इच्छा नहीं है। पहले की तरह रुही वापिस से विलेन बन जाएगी और अभिरा से अरमान को छीन लेगी। अरमान, अभिरा और रुही के इस लव ट्राएंगल में सरोगेसी का खेल दिखाया जाएगा। इसी को देखते हुए शो टीआरपी लिस्ट में भी रेटिंग की मार झेलता हुआ नजर आया। वहीं कल के एपिसोड में अरमान रुही का साथ देता है जिसे देख वो धीरे-धीरे उसकी तरफ खींची चली जा रही है। सीता नवमी के पूजा में अभिरा और अरमान अपने प्यार का सबूत देते हुए सारे खेल जीत जाते हैं। यहां पढ़िए आज 22 अप्रैल का स्पॉइलर।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत रुही से होगी जिसे अभिरा द्वारा दी हुई चूड़ियाँ पहनने में परेशानी हो रही होगी। ऐसे में अरमान मदद कर उसके साथ में चूड़ी पहना देगा। अरमान रुही को बताएगा कि वो उसका ख्याल इसलिए रख रहा है क्यूंकी रोहित ने मरने से पहले उससे वादा लिया था। ये सुन रुही को यकीन होने लगा है कि शायद अरमान ही उसका सचा साथी है। फंक्शन के दौरान विद्या को रुही और अरमान का पास्ट याद आने लगता है लेकीन अभिरा उसे चिंता करने से मना कर देगी। रुही भी अरमान को देख-देख उसके प्यार में पड़ रही है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे फंक्शन खत्म होने के बाद कमरे में अभिरा और अरमान रोमांस करेंगे। वहीं दूसरी तरफ रुही दक्ष को अरमान की तस्वीर दिखाकर पापा बुलवाने की कोशिश कर रही होगी। रुही अरमान-अभिरा के रोमांस में दखल देने के लिए उनके पास दक्ष को छोड़ देगी। अगले दिन पोद्दार फर्म में पुलिस कृष को पकड़ने के आती है लेकीन संजय बहाना देकर उन्हे भगा देगा।
