टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 21 November: अभिरा को चार दीवारी में कैद करेगी दादी सा, अभीर की नफरत लाएगी तबाही

YRKKH Spoiler 21 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आखिरकार कहानी में अभीर की एंट्री हो गई है। वहीं दूसरी तरफ फिर एक बार काम और बच्चे के बीच अभिरा धर्म संकट में फंस जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में 21 नवंबर के एपिसोड में क्या नया होने वाला है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 November

YRKKH Spoiler 21 November: टीआरपी में नंबर 1 की गद्दी पर बैठा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा की पूरा पोद्दार खानदान अभिरा और अरमान संग बीएसपी को इन्जेक्शन लगाने अस्पताल जाता है। इस दौरान रुही अभिरा के खिलाफ मनीषा के कान भरती है जिससे चिंगारी आग में बदल जाए। अपने बच्चे को इन्जेक्शन लगता देख अभिरा को गबराहट होने लगती है, तभी पोद्दार परिवार उसका मन ठीक करने के लिए मनोरंजन करता है। वहीं दूसरी तरफ कहानी में आखिरकार अभीर की एंट्री हो चुकी है, जो एक अब बतमीजी इंसान बन गया है।

घर लौटते समय एक गाड़ी अरमान की कार से टकराने वाली होती है लेकिन सभी बच जाते हैं। अंजाने में अभिरा अपने भाई अभीर को बिगड़ी औलाद कह देती है और खूब सुनाती है। अभीर मनीष को पहचान लेता है लेकिन वह उस से बहुत नफरत करता है। अक्षरा के बेटे का मानना है कि मनीष के एक फैसला ने कई जिंदगी खराब की हैं। अभीर मनीष को खूब खरी खोटी सुनाता है और वहाँ से रवाना हो जाता है।

कहानी में आगे अभीर रात को गोएनका निवास में घुस जाता है और अब जल्द ही वह अपनी नफरत से कई जिंदगियां तबाह करने वाला है। राजन शाही के सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलता है कि अभिरा दादी सा को बताती है कि वो ऑफिस के साथ-साथ बच्चे को भी संभाल सकती है। हालांकि कावेरी उसे ऐसा करने से मना कर देगी और ऑफिस नहीं बल्कि बच्चे को देखने की नसीहत देगी। बता दें सीरियल टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर चल रहा है और इसकि वजह से ट्विस्ट और टर्न्स। अब अभीर की एंट्री से कहानी में और रोमांच देखने को मिलेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article