YRKKH Spoiler 2 November: स्टार प्लस के ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर एक बार दो बहनों की लड़ाई शुरू होने वाली है। अभिरा की प्रेग्नेंसी से अब रुही जलन करने लगी है क्यूंकी पोद्दार खानदान की विरासत उसके बच्चे को नहीं अभिरा को मिलेगी। कल कहानी में देखने को मिला था कि नीरज रुही और अभिरा को आग की लपटों में फेंक देता है। इस दौरान कमजोर होने की वजह से अभिरा बेहोश हो जाती है और रुही भी अपना होश खो बैठती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अरमान को एहसास होता है की उसके लिए अभिरा और होने वाला बच्चा कितना अहम है जिंदगी। पोद्दार खानदान के आगे अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच सामने आ जाता है जिसे सुन सभी खुशी से झूम उठते हैं। दादी सा अभिरा और अरमान को इस नए सफर के लिए बधाई देती है। इस बीच मनीष अभिरा से कहता है कि दूसरी अक्षरा आने वाली है जिसे सुन रुही के अंदर फिर गुस्से की ज्वाला जल जाती है।
अगले दिन कहानी में पूरा पोद्दार खानदान अभिरा की प्रेग्नेंसी का जश्न मनाता है खुद दादी सा अभिरा-अरमान का स्वागत कर गानों पर ठुमके लगाती है। इस जश्न के बीच विद्या अभिरा से उसके साथ किये बर्ताव को लेकर माफी मांगती है। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलता है कि पूरा पोद्दार खानदान का ध्यान और प्यार अभिरा पर होता है जिसे देख रुही जल जाती है। यह सब देख रुही मन ही नन कहती है कि तुम्हारी मां ने मुझसे सबकुछ छीन लिया था अब अपने बच्चों को हक मैं दिलवाकर रहूँगी।
