टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 19 November: दुश्मनी के कारण अभिरा पर रहम नहीं खाएगी रुही, रखेगी अपनी संतान को भूखा

YRKKH Spoiler 19 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलता है कि अंजाने में रुही अभिरा की संतान को अपनाने से मना कर देती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान रोहित को सच बताने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगता है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 November

YRKKH Spoiler 19 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दिन भर दिन मजेदार होती जा रही है। शो अब टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है। यह देख फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। कल एपिसोड में देखने को मिला था कि रुही अभिरा के बच्चे को खैरात कहकर उसे ठुकरा देती है। जलन और गुस्से में अंधी रुही अपनी ही संतान को नजर उठाकर नहीं देख रही जिसे देख अभिरा का दिल टूट सा गया है। आज 19 अक्टूबर को सीरियल में क्या नया देखने को मिलेगा पढिए इस रिपोर्ट में।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि अभिरा रुही के आगे बच्चे को दूध पिलाने के लिए गिड़गिड़ाती है। मन में गुस्सा और जलन के कारण रुही अभिरा के बच्चे को दूध पिलाने से मना कर देती है और उसे कमरें से धक्के मार बाहर निकाल देती है। भूख में तड़प रहे बच्चे को अभिरा आर्टिफिशियल दूध पिलाने वाली होती है लेकिन तभी विद्या उसे रोक देती है। यह देख अभिरा लोरी गाकर बच्चे को सुला देती है। वहीं दूसरी तरफ गलती से रोहित रुही के आगे सच बोल देता है लेकिन बात को पलट देता है। बार-बार रोहित के मुंह से 'अपना बच्चा' शब्द निकल रहा होता है, ऐसे में रुही अभिरा और बच्चे दूर जाने के लिए मायके जाने का फैसला करती है।

कहानी में आगे अभिरा को मन ही मन यह बात खा रही होती है कि क्या अरमान बच्चे से प्यार नहीं करता। अगले दिन सुबह विद्या को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा की अभिरा बच्चे को आर्टिफिशियल दूध पीला रही है। इन सब के बीच घर में आर्यन के स्कूल से हॉकी कोच घर में एंट्री लेते हैं। वह सभी को बताते हैं कि आर्यन के बैग से शराब मिलने की वजह से उसे स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article