टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 16 June: अभिरा के हाथ में तलाक के कागज थमाएगी कावेरी, अरमान और मायरा का होगा एक्सीडेंट

YRKKH Spoiler 16 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज कावेरी अभिरा को बताएगी कि उसने फेयर में अरमान को देखा था। दूसरी तरफ माउंट आबू जाते हुए अरमान, मायरा और गीतांजली का एक्सीडेंट हो जाएगा। यहाँ पढ़िए आज 16 जून का एपिसोड।

Image

YRKKH Spoiler 16 June

YRKKH Spoiler 16 June: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत कावेरी से होगी जो कहती हुई नजर आएगी कि अभिरा के लिए हमें पुकी और अरमान को दूर रखना होगा। अभिरा का दिल दोबारा ना टूट इसलिए अरमान को पास नहीं आने देंगे। पोद्दार हाउस में फोन पर बात करता करता अंशुमन अभिरा के कमरें में पहुँच जाएगा तभी जैसे ही वो अरमान संग उसकी तस्वीर देखने वाला होता है मनीषा-काजल वहाँ पहुँच जाएंगी। अंशुमन की आँखों में अभिरा के लिए हमदर्दी देख काजल कहेगी कि अब अरमान को छोड़ उसे आगे बढ़ना चाहिए। इसी के साथ अंशुमन अभिरा के घर पहुँच जाएंगे दोनों ही एक दूजे से अपने दिल का दर्द बयां करेंगे।

टीआरपी में तीसरे स्थान पर बैठा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा कहेगी कि उसे अंशुमन से दोस्ती चाहिए ना की दया। विद्या मन ही मन कहेगी कि अभिरा की जिंदगी में अरमान की जगह अंशुमन नहीं ले सकता। माउंट आबू जाते हुए गीतांजली सवाल करेगी वो उदयपुर में इतना परेशान क्यूँ था, ऐसी कौनसी बात है जो वो उसे बता नहीं सकता। दूसरी तरफ विद्या अभिरा से कहेगी कि कावेरी उसकी और अंशुमन की शादी कराना चाहती है। तभी गुस्से में कावेरी के मुंह से निकल जाएगा कि उसने अरमान को फेयर में देखा था जो गीतांजली संग जिंदगी में आगे बढ़ गया है। बस फिर यही सुन अभिरा बुरे तरीके से टूट जाएगी।

कहानी में आगे कावेरी कहेगी कि अभिरा को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना होगा लेकिन विद्या उसे शादीशुदा बताएगी। कावेरी अलमारी से निकालकर अभिरा को अरमान संग तलाक के कागजात पकड़ा देगी। उसरी तरफ रास्ते में जाते हुए अरमान, गीतांजली और मायरा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाएगा और तीनों घायल हो जाएंगे। जैसे ही गीतांजली मायरा को बचाने जा रही होगी एक ट्रक उसे टक्कर मार देगा,।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article