YRKKH Spoiler 16 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन पर दिन कहानी चटपटी होती जा रही है जिससे दर्शक भी काफी खुश हैं। टीआरपी लिस्ट में भी शो अनुपमा को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। कल सीरियल में देखने को मिला था कि अरमान खतरे के मुंह से बाहर आ जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ अभिरा दक्ष को पालने के लिए रूही कि मदत करती है। आज 16 दिसंबर को एपिसोड में क्या नया देखने को मिलेगा पढ़िए इस रिपोर्ट में।
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि रूही के मन में अभिरा द्वारा कही गई बातें चल रही होती है। रूही को लगने लगता है कि वो दक्ष के लिए एक अच्छी मां नहीं बन पाएगी। गोएनका हाउस में अभीर अब तक अभिरा को अपनी छोटी बहन मानने में हिचकिचा रहा है। इस बीच मनीष अभिरा और अरमान के तलाक के कागजात पोद्दार हाउस भेज देता है। सभी को यह लगता है कि तलाकनामा अभिरा ने भेजे हैं। वहीं दूसरी तरफ अरमान और अभिरा कैफे में मिलते हैं लेकिन तभी विद्या तलाक के कागज लेकर वहाँ पहुंच जाती है।
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि विद्या अभिरा से तलाक के बारें में पूछती है और तभी उसे याद आता है की यह पूरा कांड मनीष द्वारा रचा गया है। जल्दबाजी में अभिरा बिना कुछ बोले घर की तरफ निकल जाती है। शो के प्रीकैप में देखने को मिला कि एक प्रोग्राम के दौरान कावेरी मनीष को अवॉर्ड की जगह अपनी सैंडल पकड़ाती है। यह देख मनीष को गुस्सा आ जाता लेकिन तभी अरमान बीच में आकार मनीष को गलती से धक्का दे देता है। यह देख अभिरा फिर एक बार अरमान से गुस्सा हो जाती है।
