टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 12 May: अरमान की वजह से पुकी से दूर होगा पूरा परिवार, पति की हरकत से टूटेगा अभिरा का दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज मदर्स डे के मौके पर सभी मर्द औरतों के लिए खाना बनाएंगे। इस जश्न के रंग में भंग तब डलेगा जब अरमान पुकी के चलते सभी परिवार वालों को नाराज कर देगा।

Image

YRKKH Spoiler 12 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। सीरियल में लीप आने से पहले अरमान और अभिरा को माता-पिता बनने का सुख मिल गया। पुकी के लिए अरमान दिन पर दिन पजेसिव हो रहा है। कई बार अपनी हरकतों से अरमान अभिरा को गैर जिम्मेदार मां ठहरा चुका है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि रुही अभीर और अभिरा से माफी मांगती है कि उसकी वजह से अक्षरा को जेल जाना पड़ा था। वहीं पोद्दार हाउस में धूम धाम से पुकी का स्वागत किया गया था।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होती है जो अभिरा को हिल पहनाकर पुकी को गोद में लेने से मना करेगा। ऐसे में अभिरा हिल्स उतार देगी ताकि पुकी को हमेशा गोद में उठा सके। सुबह सभी बच्चे अपनी-अपनी मां को मदर्स डे विश करते है। ऐसे में अरमान प्रपोजल रखेगा कि मदर्स के मौके पर सभी मर्द किचन में खाना बनाएंगे और औरतें आराम फरमाएंगी। किचन में अरमान खाना बना रहा होगा तभी पुकी के रोने की आवाज सुन लेगा और सब छोड़-छाड़कर बाहर आ जाएगा। जैसे ही विद्या पुकी का डायपीर चेंज करने वाली होगी अरमान उसके हाथ से बच्चे को छिन लेगा ये कहकर कि उसे लग जाती। पुकी के लिए अरमान को पजेसिव होता देख सभी घरवालों को टेंशन हो जाएगी। इस बीच कियारा चारु के फोन में अभीर का 'आई लव यू' वाला मैसेज पढ़ लेगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यही खत्म नहीं होगा अरमान की हरकत से विद्या-मनीषा नाराज हो जाएंगी और अपने कमरें में चली जाएंगी। खाना बनाते हुए अरमान कैमरा लगाकर पुकी पर नजर रखेगा। रोते हुए पुकी को चुप कराने के लिए सभी कुछ ना कुछ हरकत कर रहे होंगे लेकिन धन्यवाद बोलने के बजाए अरमान सभी की चीजों में नुक्स निकाल देगा। ये देख पूरा परिवार अरमान से नाराज हो जाएगा और उसे अकेला छोड़ अपने काम में लग जाएंगे। पूरा परिवार अरमान के तौर तरीकों को सीखने के लिए प्रैक्टिस कर रहे होंगे जिसे देख अभिरा काफी उदास हो जाएगी। अरमान के सोते ही अभिरा पुकी संग क्वालिटी टाइम बिताएगी तभी उसे पहले बच्चे की याद सताने लगेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article