टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 11 September: कभी नहीं भर पाएगी अभिरा की गोद, अरमान को शादी तोड़ने पर जोर देगी दादी सा

YRKKH Spoiler 11 September: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कल दिखाया गया था की कैसे पोद्दार परिवार के आगे अभिरा का सच बताया जाता है। आज कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

YRKKH Spoiler 11 September

YRKKH Spoiler 11 September: टीवी दुनिया के टॉप सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश थमने का नाम नहीं ले

रहा है। कहानी में इतने रोमांच देख टीआरपी में भी शो छप्परफाड़ पर्फॉर्म कर लिस्ट में उपर पहुँच गया है। कल कहानी में दिखाया गया था की कैसे पोद्दार खानदान के आगे अभिरा का सच सामने आता है। मनीष सभी को बताता है अभिरा अक्षरा की बेटी है जिससे वह रिश्ते में उसकी परनातिन हुई और अब गोएनका खानदान सारी मायके वाली रस्में निभाएंगे। आज कहानी में अभिरा और अरमान की शादी के बीच एक ऐसा सच सामने आएगा जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अभिरा के लिए मनीष पोद्दार खानदान से लड़-झगड़ता है। बात इतनी बड़ जाती है की मनीष संजय के शब्दों से इतना गुस्सा हो जाता है की वह उसका गला पकड़ लेता है। जैसे तैसे बात खत्म होती है और अभिरा-अरमान को मनीष बहुत सारे तोहफों से टीका करता है जिसे देख रुही जल-भुन जाती है। वह नेक में दिए पैसों को जला देती है लेकिन चाची उसे सुनाने से पीछे नहीं हटती।

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा बेहोश होकर गिर जाती है। ऐसे में डॉक्टर रिपोर्ट्स देख बताती है की अभिरा काभी माँ नहीं बन पाएगी जिसे सुन दादी सा कहती हैं कि बच्चे भगवान का वरदान होते हैं लेकिन इस लड़की के होते अब मिलेगा नहीं। वहीं दूसरी तरफ विद्या अरमान से कहती हैं की मैं तुझे अभिरा से शादी करने नहीं दूँगी क्यूंकी बच्चे और परिवार तेरा सपना है। आज के एपिसोड केओ देख लोगों का मानना है की रुही ने शादी तुड़वाने के लिए अभिरा की रिपोर्ट में हेर-फेर की है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article