Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 11 May: स्टार प्लस का नंबर 1. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की मानों बारिश हो रही है। मेकर्स भी टीआरपी लिस्ट के शिखर पर पहुँचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल तीसरे स्थान पर बना हुआ था। इस बीच कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अरमान और अभिरा एक बेबी गर्ल के माता-पिता बनते हैं। पुकी को गोद में उठाकर अरमान रो पड़ता है। इसी कहानी को आगे जारी रखते हुए आज 11 मई के एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कावेरी से होगी जो भगवान के आगे प्रार्थना कर रही होगी कि पुकी के आने से परिवार मजबूत होगा और खुशी की लहर दौड़ उठेगी। अस्पताल में रुही एक महीना गोएनका हाउस जाने का फैसला लेगी लेकिन अभिरा उसे मना कर देगी ये कहकर कि अरमान संग मिलकर सभी पुकी को संभालेंगे। इस दौरान रुही बताती है कि अक्षरा ने आरोही की मौत का इल्जाम अपने उपर ले लिया था जबकि गलती उसकी थी। रुही माफी मांगती है क्यूंकी उसकी वजह से अभीर और अभिरा अपनी माँ के साथ बचपन नहीं बिता पाए। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार परिवार अभिरा, अरमान और पुकी का धूम धाम से घर में स्वागत करते हैं। पूरा परिवार एक-एक कर पुकी को तोहफे देकर आशीर्वाद देगा।
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अपने पजेसिव व्यवहार के चलते बार-बार अभिरा को पुकी को पकड़ने का तरीका सिखाएगा। अगली सुबह पुकी को पालने में ना देख अभिरा को घबराहट हो जाएगा लेकिन अरमान बच्चे के साथ धूप सेक रहा होगा। मदर्स डे के मौके पर अरमान अभिरा को हीरे से जड़ी हिल्स गिफ्ट करता है क्यूंकी उसने पूरी प्रेग्नेंसी हिल्स नहीं पहनी। इस बीच अरमान ये तक कह देगा कि जब अभिरा हिल्स पहनेगी वो पुकी को हाथ में नहीं लेगी।
