टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 1 June: पैसों के लिए तान्या संग सगाई करेगा कृष, अंशुमन पर पानी फेंक देगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 June: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में कृष की मंगेतर तान्या एंट्री लेगी जो बड़े बिजनेसमैन अंशुमन की बहन है। दूसरी तरफ अरमान को एहसास होगा कि वो मायरा के लिए गीतांजली पर पूरा निर्भर है।

Image

yrkkh 1 june 2025

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल लीप के बाद कहानी बिल्कुल बदल गई है। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि टीआरपी लिस्ट में शो पहले स्थान पर अपनी जगह बनाए। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि पुलिस उस इंसान को पकड़ लेती है जिसने पुकी को अरमान के हवाले कर दिया था। चोर नशे में धूत था जिसके चलते वो अभिरा को पुकी से जुड़ी जानकारी नहीं दे पाया। व्यपार दरबार में अभिरा की मुलाकात अंशुमन से होती है।

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत दादी सा से होगी जो अभिरा को अपनी साड़ी देगी ताकि कृष की सगाई पर पहन सके। अभिरा विद्या और कावेरी से वादा मांगेगी कि वो दोनों सगाई के फंक्शन में कोई तमाशा नहीं करेंगी। तीनों ही पोद्दार हाउस पहुंचेगी जहां लोग उनके बारें में बातें कर रही होगी। अभिरा संजय और कृष को नजरअंदाज करेगी। घमंड में चूर कृष विद्या और कावेरी के आगे झुकने से मना कर देगा। इस बीच जानने को मिलेगा कि अभीर-चारु जापान और आर्यन अमेरिका शिफ्ट हो गए हैं। तभी कृष की दुल्हन तान्या एंट्री लेते हुए डीजे वाले के साथ बुरा बर्ताव करेगी। सगाई में कृष अपनी ही मंगेतर को देख खुश नहीं है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा गलती से पानी अंशुमन पर गिरा देगी। अभिरा के मन में अंशुमन को लेकर एक घमंडी आदमी की छाप छप जाएगी। स्टेज पर तान्या सभी के साथ-साथ अपने भाई का धन्यवाद करेगी। तान्या का भाई कोई और नहीं बल्कि अंशुमन होगा जिसे देख कावेरी, अभिरा और विद्या शॉक हो जाएंगे। दूसरी तरफ अरमान मायरा का आर्ट प्रोजेक्ट भूल जाएगा लेकिन गीतांजली को याद होगा। ऐसे में अरमान कहेगा कि वो मायरा के लिए गीतांजली का सहारा नहीं लेगा। हालांकि गीतांजली कहेगी कि वो ये सब खुद की खुशी के लिए करती है। मायरा और गीतांजली का बॉन्ड देख अरमान सोच में पड जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article