टीवी मसाला

YRKKH: रोहित-शिवानी पोद्दार के जाने से इमोशनल हुईं अभिरा, पोस्ट शेयर कर निकाला दिल का गुब्बार

Samridhii Shukla Heartfelt Post For Romit Raaj: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को रोमित राज और विभूति ठाकुर ने अलविदा कह दिया है। ऐसे में कई सारे फैंस के साथ-साथ सीरियल की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने भी रोमित राज को अलविदा कहते हुए बेहद ही प्यारा पोस्ट शेयर किया।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Samridhii Shukla Heartfelt Post For Romit Raaj: राजन शाही का मसालेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों झमाझम ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। कहानी में देखने को मिल रहा है कि गणगौर पूजा के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो जाता है ऐसे में शिवानी के साथ-साथ रोहित की मौत हो जाएगी। रोहित पोद्दार और शिवानी का किरदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया। जिसके चलते रोमित राज और विभूति ठाकुर ने सीरियल को अलविदा कह दिया। ऐसे में समृद्धि शुक्ला अपने को-स्टार्स को बिदाई देते हुए पोस्ट शेयर किया।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) लिखती हैं 'रोमित राज (Romit Raaj) और विभूति ठाकुर के साथ हमने अपना लास्ट सीन इमोशनल होकर शूट किया। रोमित आप असलियत में पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक एक ही इंसान रहे। आपने अपनी पॉजिटिविटी, मुस्कुराहट और अच्छे काम को बनाए रखा। आपको एक्टिंग करते देखना बिल्कुल अच्छा है और आप बहुत नेचुरल इंसान हैं थू-थू-थू। अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए ऑल दी बेस्ट।' सिर्फ यही नहीं समृद्धि ने रोमित संग कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रोमित राज के बाद समृद्धि कहानी में अरमान की मां शिवानी का किरदार निभा रहीं विभूति ठाकुर (Vibhuti Thakur) के लिए चंद लाइंस लिखती हैं। समृद्धि ने लिखा 'विभूति जी, आप क्या हो? इतने सेंसीटिव, गर्मजोशी और समझदार हैं आप। बेहद ही कम समय में हम दोनों एक दूजे के इतने करीब आ गए। जिस तरीके से अपने मुझे समझाया उसे आज भी याद कर मेरे आँसू बह जाते हैं। आप बहुत हु प्युर यानी शुद्ध और प्यारे हो। आप दोनों सीनियर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए आभारी हूं।' समृद्धि शुक्ला से पहले रोहित पुरोहित और ग्रविता ने रोमित को बिदाई देते हुए कुछ प्यारे शब्द सोशल मीडिया पर लिखे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article