टीवी मसाला

YRKKH: कहानी में खत्म होगा अंशुमन का किरदार, जाते-जाते लाएगा अभिरा और अरमान को पास !

YRKKH Update: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही स्वर्णा के बाद एक और किरदार की छुट्टी होने वाली है। ये और कोई नहीं बल्कि अंशुमन होगा लेकिन जाते जाते वो अभिरा और अरमान का मिलन करा देगा लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Samridhii Shukla Instagram

YRKKH Update: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में धमाका हो रहा है। मसालेदार ट्विस्ट और टर्न्स से जनता इंप्रेस है तभी सीरियल पर प्यार बरसा रही है। पिछले 16 सालों से ये सीरियल टीवी दुनिया का हिस्सा है लेकिन हर बार इसने दिल जीता। राजन शाही ने दर्शकों को अपने सीरियल से बांधकर रख लिया है। अब खबर सामने आई है कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक किरदार पर मेकर्स जल्द ही कैंची चला देंगे। कहानी से कुछ समय बाद ही इस किरदार को खत्म कर दिया जाएगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अंशुमन का किरदार अब खत्म होने वाला है जिसे एक्टर राहुल शर्मा (Rahul Sharma) निभा रहे थे। ये तो सभी को मालूम था कि राहुल शर्मा कुछ ही दिनों के मेहमान है लेकिन इतनी जल्दी उन्हे सीरियल को अलविदा कहना होगा इसकी दर्शकों ने उम्मीद नहीं की थी। अब कुछ समय से राहुल शर्मा एपिसोड में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे। रुमर्स हैं कि अंशुमन को पता चल जाएगा कि आज भी अभिरा और अरमान एक दूजे से प्यार करते हैं। ऐसे में अंशुमन विदाई लेने से अभिरा और अरमान को करीब लाएगा और दोनों की अधूरी प्रेम कहानी को पूरी कर देगा।

कहानी में अंशुमन में अभिरा का वक्त वक्त पर साथ दिया और उसे 7 साल पहले खोई हुई बेटी मायरा से भी मिलाया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही थी। इसी के साथ आज सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा गीतांजली को बहुत सुनाएगी क्यूँकि उसने मायरा को बिना किसी को बताए फोन दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article