Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo Video Of Rohit Death: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी को रॉकेट की तरह आसमान में उड़ाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। शो में जल्द ही दिखाया जाने वाला है कि रोहित की मौत हो जाएगी, जिसके बाद समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। इस अपकमिंग ट्विस्ट से जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें रूही विधवा के रूप में नजर आई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अभिरा, अरमान और रूही साथ में वक्त बिताते हैं। अभिरा रूही के बेबी बंप पर हाथ रखकर उसे शुक्रिया कहती है और बोलती है, "इस बात का बहुत-बहुत शुक्रिया कि तुमने हमारे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।" वहीं अरमान कहता है कि सिर्फ तुम्हारी वजह से हमारी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी रूही। तीनों बात कर ही रहे होते हैं कि अरमान के पास फोन आता है और उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि रोहित की फोटो पर माला चढ़ी होती है और उस तस्वीर के सामने रूही सफेद साड़ी में अपने बच्चे को लेकर खड़ी होती है। वहीं अरमान उस पल को याद करता है जब रोहित जाते-जाते उससे कह जाता है कि मेरे बाद आपको रूही और दक्ष की जिम्मेदारी निभानी होगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले इस महाट्विस्ट से दर्शक जरा भी खुश नहीं दिखे। एक यूजर ने लिखा, "लो जनरेशन 3 की तरह जनरेशन 4 की कहानी भी कबाड़ा कर दी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "डीकेपी दर्शकों को खुश तो देख ही नहीं सकता है।"
