YRKKH: स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो के फैंस के लिए बुरी खबर है। शो में दमदार एक्टिंग से कायरव ने घर- घर में अपनी पहचान बना ली है। कायरव उर्फ मंयक अरोड़ा ने शो छोड़ने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। कायरव ने अपने लेटस्ट इंटरव्यू में बताया कि शो को क्यों छोड़ रहे हैं और उनके बाकी के प्लान्स क्या है? मंयक ने शो छोड़ने पर कहा कि हर कैरेक्टर की अपनी एक उम्र होती है। मैं इस शो को अच्छे नोट पर खत्म करके जा रहा हूं। मैं शुरुआत से जानता था कि कायरव एक स्ट्रांग कैरेक्टर है। मैं सबसे ज्यादा अक्षु और आरू को मिस करूंगा। ये मेरे परिवार की तरह है।
मंयक ने बताया कि उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट जल्द आने वाला है। मैं अपने करियर में अभी और एक्सप्लोर करने वाला है। मैं वेब सीरीज, मूवीज और टीवी शोज हर मीडियम में काम करने के लिए तैयार हूं।
कायरव के किरदार से मिली पहचान
एक्टर ने कहा कि कायरव के कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया। मुझे इस कैरेक्टर से घर- घर में पहचान मिली। मैं हमेशा नई चीजें सीखना चाहता हूं। जब मुझे लगा कि शो को छोड़ देना चाहिए तो मैंने इसे अलविदा कहा दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कायरव के कैरेक्टर को खूब एन्जॉय किया। उसकी सच्चाई और सादगी मेरे अंदर भी है। मेरे लिए एक मजेदार सफर था।
आपको बताते चलें कि मंयक शो में अक्षरा के भाई का किरदार निभा रहे थे। शो में अक्षरा और कायरव की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद थी। शो में कायरव की मौत के साथ उनका किरदार खत्म किया जाएगा। इस बात से अक्षरा पूरी तरह टूट जाएगी। अक्षरा और कायरव ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
