टीवी मसाला

17 साल बाद बंद होगा Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, ये नया शो रातों-रात करेगा रिप्लेस; बकवास TRP के बाद फैसला?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Replace This New TV Show: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को बंद करने की रिपोर्ट एक बार फिर सामने आई है। दावा है कि एक नया सीरियल इसे रिप्लेस करेगा।

Image

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Replace This New TV Show: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है बीते 17 साल से टीवी पर राज कर रहा है। इस शो में अब तक चार जनरेशन को दिखा दिया है और पांचवीं जनरेशन की चर्चा सोशल मीडिया पर आए दिन होती रहती है। अक्षरा के किरदार के साथ शुरू हुआ ये सीरियल अभिरा की जर्नी तक पहुंच गया है। सीरियल को फैंस का प्यार खूब मिला, लेकिन इन दिनों शो की टीआरपी काफी खराब है, जिस वजह से शो को बंद करने की खबरें आती हैं। अब इसी पर बड़ा अपडेट आया है। उस शो का नाम आया है, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को रिप्लेस कर सकता है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- प्रणित मोरे की '370 की बिरयानी' विवाद के बाद कॉमेडियन Madhur Virli ने रेप पर किया भद्दा मजाक, भड़कीं Urfi Javed)

    क्या इस सीरियल को मिलेगी ये रिश्ता क्या कहलाता है की जगह

    टीवी पर आने वाले दिनों में कई सारे शोज धमाका करने वाले हैं, जिसमें सीरियल ये तेरा फितूर भी शामिल है। इस शो में ईशान धवन और देबचंद्रिमा सिंघा लीड रोल में दिखाई देंगे। दावा है कि मेकर्स इस शो को ये रिश्ता क्या कहलाता है की जगह दे सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट सामने आयी है, जिसमें खुलासा किया गया है कि सीरियल ये तेरा फितूर में मेकर्स एक इंटेंस लव स्टोरी पर्दे पर दिखाने वाले हैं, जिससे चैनल और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं और इसी वजह से इस शो को प्राइम टाइम पर लाए की प्लानिंग हैं। यानी ये शो 9 और 10 बजे के बीच के स्लॉट में आएगा। दावा है कि ये शो 9.30 बजे स्टार प्लस पर आ सकता है, जो सालों से ये रिश्ता क्या कहलाता है का समय है। मेकर्स इसी वजह से ये शो बंद करने का विचार कर रहे हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Kala Hiran के मेकर्स को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, Salman Khan ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग)
    yeh tera fitoor

    yeh tera fitoor (photo credit- you tube)

      कैसे है ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग

      बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के समय पर स्टार प्लस का टॉप शो था। सीरियल को टॉप 3 में गिना जाता था, लेकिन अब ये शो टॉप 5 से बाहर हो गया है। इस हफ्ते सीरियल नंबर 7 पर आया है। इस वजह से फैंस और मेकर्स टेंशन में हैं। शो में बार बार नए नए ट्विस्ट लाए जा रहे हैं। कहानी में भी काफी बार बदलाव किया गया है, लेकिन इसकी रेटिंग अब नहीं सुधर रही है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article