Yeh Rishta Kya Kehlata Hai latest Spoiler 20th April, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। अभीर के इलाज के लिए अभिनव और अक्षरा यूएस जाने का फैसला करते हैं। अभिमन्यु अक्षरा को अभीर को यहां से ले जाने के लिए रोकता है। जाने से पहले अभिनव और अभिमन्यु एक- दूसरे के साथ पार्टी करते हैं। अभिमन्यु अभिनव से पूछता है कि तुम लोग अभीर को यूएस क्यों लेकर जा रहे हो। अभिनव कहता है कि मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता हूं। लेकिन अक्षरा चाहती हैं कि अभीर का इलाज यूएस में हो।
नशे की हालत में अभिनव अभिमन्यु को बताता है कि अभीर उसका ही बेटा है। हालांकि अभिमन्यु को कुछ याद नहीं रहेगा। अक्षरा दोनों को नशे की हालत में घर छोड़ती है। अभिमन्यु अगली सुबह अपनी हरकतों के लिए अक्षरा से माफी मांगता है। अभीर की इलाज की वजह से अभिमन्यु और अक्षरा एक- दूसरे के करीब आ रहे हैं। इतना ही नहीं अभीर भी अभिमन्यु को काफी पसंद करता है। अक्षरा और अभीर को अभिमन्यु के करीब आते देखकर अभिनव को होगी जलन।
अभिनव बनेगा अभिमन्यु का दुश्मन
अभिनव इस बात को बर्दाशत नहीं कर पाएगा कि कोई और उसके परिवार के करीब आ रहा है। अभिनव अभीर को अभिमन्यु के खिलाफ भड़काएगा। शो के अपकमिंग ट्रैक में अभिमन्व के सामने अभीर की सच्चाई आ जाएगी। वो अक्षरा को जूनियर को कही भी ले जाने से मना कर देता है। अक्षरा कहती हैं कि अभीर के लिए क्या सही है वो उसके माता- पिता फैसला करेंगे। कोई अजनबी नहीं। अभिमन्यु अक्षरा से कहेगा कि मैं उसका बाप हूं और तुम कैसे मेरे बेटे को मुझसे दूर कर सकती हो। अभिनव को लगेगा कि कही अक्षरा और अभीर उससे हमेशा के लिए दूर न हो जाए। वो अभिमन्यु को अक्षरा और अभीर से दूर करने के लिए प्लानिंग केरगा। शो का अपकमिंग ट्रैक काफी दिलचस्प होने वाला है।
