टीवी मसाला

YRKKH: लता सबरवाल ने 15 साल की शादी टूटने के बाद बयां किया दर्द, बोलीं- खूबसूरत चेहरा ढूंढना आसान है मगर...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Lata Saberwal Cryptic Post After Divorce: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस लता सबरवाल ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में राजश्री बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। लता सबरवाल और संजीव सेठ का तलाक हो गया है। वहीं तलाक के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार पोस्ट शेयर की है।

Image

लता सबरवाल ने तलाक के बाद पहली बार शेयर की पोस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Lata Saberwal Cryptic Post After Divorce: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस लता सबरवाल ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लता सबरवाल यूं तो कई टीवी शोज और मूवीज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की राजश्री बनकर उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। लता सबरवाल की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर संजीव सेठ से हुई थी। दोनों ने साल 2010 में शादी रचाई और उनका एक बेटा भी है। लेकिन शादी के 15 साल बाद लता सबरवाल और संजीव सेठ ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये इस बात की जानकारी भी लता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं तलाक के कुछ वक्त बाद अब लता सबरवाल ने एक और पोस्ट साझा की है।

लता सबरवाल (Lata Saberwal) की पोस्ट देख ऐसा माना जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस अपने दिल का हाल बयां करने की कोशिश कर रही हैं। लता सबरवाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, "खूबसूरत चेहरा ढूंढना तो बहुत आसान है, लेकिन खूबसूरत दिल ढूंढना नहीं।" लता सबरवाल ने इस पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा, "दिल ही है जो मायने रखता है।" लता सबरवाल की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस लता सबरवाल (Lata Saberwal) की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "लता मैम भगवान आपको ताकत दे। वक्त सब ठीक कर देगा। इस मुश्किल घड़ी में भगवान आपके साथ हैं। हम सबको आपसे बहुत प्यार है। वो करते रहिए जो आपको करना पसंद है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये आपके लिए आसान नहीं होगा और आपके बेटे के लिए भी नहीं। लेकिन हमें मालूम है कि आप कर सकती हैं। आप बहुत मजबूत हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article