Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। इन दिनों एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि गणगौर पूजा के दौरान पंडाल में धमाका होगा। इस बीच भगदड़ में सिलेंडर लीक होकर फट जाएगा और इस धमाके में रोहित, शिवानी और अरमान बुरे तरीके से घायल हो जाएंगे। मौत और जिंदगी के बीच जिंदगी लड़कर रोहित अपनी आखिरी सांस लेगा जिसके चलते पोद्दार हाउस में मातम के बदल छा जाएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर सेट से अंतिम संस्कार की वीडियो सामने आई है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से सामने आई वीडियो में मनीषा, कियारा और चारु ने अंतिम संस्कार के लिए व्हाइट कपड़े पहने हैं। तीनों छाती पीट-पीटकर रोती हुई नजर आई फिर हंसने लग गईं। ये वीडियो कहानी में कृष का किरदार निभा रहे ऋषभ जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये सीन तब का होगा जब शिवानी और रोहित की डेड बॉडी को पोद्दार हाउस लाया जाएगा। सभी दोनों की मौत से टूट जाएंगे और पोद्दार हाउस में मातम की लहर उठेगी। अब देखना दिलचस्प होगा की रोहित के मौत के बाद क्या नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
सीरियल के प्रोमो में देखने को मिला था की रोहित मरने से पहले अरमान से वादा लेगा की वो हमेशा रुही और दक्ष का ख्याल रखेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रेग्नेंट रुही का ख्याल अरमान काफी रखेगा जिसके चलते अब अभिरा के सुहाग पर फिर काली नजर लगेगी। बच्चे के खातिर रुही अरमान को अपने करीब लाने की कोशिश करेगी। अनुमान लगा रहे फैंस 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी को 'गुम है किसी के प्यार में' से तुलना कर रहे हैं।
