टीवी मसाला

YRKKH BTS VIDEO: रुही की गोद भराई में बच्चा बना पूरा पोद्दार परिवार, अरमान-अभिरा भी मस्ती करते आए नजर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video: स्टार प्लस का जाना माना सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से वीडियो सामने आया है जिसमें रुही की गोद भराई का नजारा देखने को मिला। सिर्फ यही नहीं अपने बच्चे के आने की खुशी में अरमान और अभिरा भी परिवार वालों संग मस्ती करते नजर आए।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की जमकर बारिश हो रही है। इस समय सीरियल टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर चल रहा है जिससे मेकर्स खुश नहीं है। कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने कई बड़े बदलाव किए। जल्द ही रुही अरमान और अभिरा के बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में अरमान रुही के लिए गोद भराई की रस्म रखेगा जिसका बीटिएस वीडियो सेट से सामने आया है। वीडियो में पोद्दार परिवार की झलक देखने को मिल रही है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से सामने आई वीडियो में रुही की गोद भराई का फंक्शन चल रहा है। अरमान उत्सुकता में स्टैंड वाला ईलेक्ट्रिक स्कूटर चला रहा है। वहीं दूसरी तरफ पूरा पोद्दार बच्चों के रोने की एक्टिंग करता हुआ नजर आया। रुही भी अपना बेबी बंप लेकर उदास होती हुई नजर आई। हालांकि इन सब के बीच एक अभिरा निकली जो अपने होने वाले बच्चे की खुशी में हंसती खेलती हुई दिखी। ये वीडियो सीरियल में अरमान की माँ विद्या पोद्दार का किरदार निभा रही श्रुति उल्फत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों देखने को मिल रहा है कि अरमान रुही और बच्चे के लिए ओवर पोजेसीव हो गया है। सिर्फ यही नहीं रुही और अभिरा दोनों ही अरमान के इस व्यवहार से तंग हो गई हैं। अरमान को लगता है कि अभिरा के लिए पुकी से ज्यादा महत्वपूर्ण घरवाले हैं और किसी रिस्क की वजह से वो वापिस से अपनी संतान नहीं खोना चाहता।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article