टीवी मसाला

Pranali Rathore की पसंद की लड़की संग घर नहीं बसाएंंगे Harshad Chopra, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा का खुलासा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 4, 2023, 12:52 PM IST

Pranali Rathod choosing a girlfriend for Harshad Chopda : जब उनसे पूछा गया कि वह अपने लिए किस तरह का लड़का चाहती हैं? तो प्रणाली राठौड़ ने कहा- 'मैंने एक आदर्श प्रेमी के बारे में नहीं सोचा है और ऐसा कोई मापदंड नहीं है कि मुझे ये गुण चाहिए और मुझे ये गुण नहीं चाहिए।'

Image

pranali rathod and harshad chopra

yeh rishta kya kehlata hai akshara and abhimanyu: अक्षरा(प्रणाली राठौड़) और अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) की जोड़ी देखते ही देखते छोटी परदे की पसंदीदा बन चुकी है। बहुत कम वक्त में दोनों ने अपना एक बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया है। चूंकि ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट रहा है, ऐसे में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी ने बहुत जल्दी ही फैन्स के दिलों पर कब्जा कर लिया है। प्रशंसक इन्हें प्यार से 'अभिरा' बुलाते हैं और अक्सर यह नाम ट्रेंड में रहता है। वैसे फिलहाल अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। एक साथ रहने के बाद ये अलग हो चुके हैं। वैसे रियल लाइफ की बात करें तो प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती हैं। अब हाल ही में प्रणाली ने अपने को-स्टार हर्षद की पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है।

अपने और हर्षद चोपड़ा के लिए ऐसा पार्टनर चाहती हैं प्रणाली राठौड़?

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ से जब यह पूछा गया कि अगर उनको मौका मिले तो वो हर्षद के लिए कैसे प्रेमिका या किस तरह का साथी चुनेंगी? इस सवाल पर अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा, 'मैं अपने स्तर पर पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कोई ऐसा मिलेगा जो केवल सही है।लेकिन ये हर्षद ही मंजूर करेगा, क्योंकि अंत में उसे ही हां कहना है, जो मुझे नहीं लगता कि वह कहेगा'। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह अपने लिए किस तरह का लड़का चाहती हैं? तो उन्होंने कहा- 'मैंने एक आदर्श प्रेमी के बारे में नहीं सोचा है और ऐसा कोई मापदंड नहीं है कि मुझे ये गुण चाहिए और मुझे ये गुण नहीं चाहिए।'

अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ ने इस दौरान सेट पर अपना काम पूरा कर लेने के बाद ऑफस्क्रीन क्या होता है इसके बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे अभीर के साथ सेट पर बहुत मजा आता है। पैक-अप के बाद मुझे मुश्किल से समय मिलता है। सांस लेने के लिए और फिर मुझे 40-50 मिनट घर वापस जाने में लगते हैं। मेरी सारी एनर्जी चली जाती है, जब मैं घर पहुंचती हूं, फिर रात का खाना खाकर पहले से ही अगले दिन की योजना बना लेती हूं और दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद नींद भी अलग तरह से हिट करती है।'

प्रणाली राठौड़ इन दिनों, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के किरदार से घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। इससे पहले उनको जात ना पूछो प्रेम की, बैरिस्टर बाबू और क्यों उत्थे दिल छोड़ आए जैसे शोज में देखा जा चुका है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article