टीवी मसाला

YRRKH 30 June Spoiler: अक्षरा या अभिमन्यु किस के हिस्से आएगा अबीर, कोर्ट कस्टडी से आज होगा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 11:53 AM IST

YRRKH 30 June Spoiler: यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में अभिमन्यु अक्षरा से मिलने गोयनका हाउस पहुँच जाता है जहां उसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। आज एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है क्योंकि आज कोर्ट अपना फैसला सुना देगी कि अबीर का असली हकदार कौन होगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े आज का स्पॉलर ।

Image

YRKKH 30 JUNE Spoiler

YRRKH 30 June Spoiler: टीवी का पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। शो में दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि गोयनका और बिरला दोनों परिवार अगले दिन अबीर के कोर्ट कस्टडी की तैयारी में लगते है। आज एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है क्योंकि आज कोर्ट अपना फैसला सुना देगी कि अबीर का असली हकदार कौन होगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े आज का स्पॉलर ।

अक्षरा को आएगा पैनिक अटैक

प्रणाली राठौड़( Pranali Rathod) फ़ेम शो में आज शो की शुरुआत कोर्ट कस्टडी की बातचीत से होगी। इस बीच अक्षरा यह सोच सोचकर परेशान होगी कि अगर अबीर कोर्ट जाएगा तो उसे अपने असली पापा का पता चल जाएगा। अक्षरा ये सोचते-सोचते बहुत परेशान हो जाती है और घबराने लगती है। अबीर अक्षरा को ऐसी हालत में देखकर परेशान हो जाता है और तुरंत अभिमन्यु को फ़ोन कर देता है। अबीर अभिमन्यु को कहता है कि आप जल्दी आ जाइए मेरी मम्मा को कुछ हो गया है। अबीर की आवाज सुनकर अभिमन्यु घबरा जाता है और वह तुरंत गोयनका हाउस पहुँच जाता है।

अक्षरा-अभिमन्यु की होगी बहस

आगे शो में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा से मिलने गोयनका हाउस पहुँच जाता है जहां उसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। तभी अबीर आता है और कहता है कि मैंने ही डॉक् मैन को यहां बुलाया है। अभिमन्यु को घर पर देखकर अक्षरा भी भड़क जाती है और दोनों के बीच बहस होने लगती है। अक्षरा कहती है कि हम अपना ख़्याल खुद रख सकते हैं आप यहाँ से चले जाइए।

कोर्ट करेगी फैसला

शो का सबसे मजेदार हिस्सा तब होगा जब दोनों परिवार कोर्ट में एक दूसरे के आमने सामने होंगे। आज रात शो में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में दो दिन लगातार सुनवाई होगी और दोनों वकील अपना पक्ष रखेंगे। वहीं बहुत जल्दी फ़ैसला होने वाला है कि अबीर की कस्टडी किसे मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article