टीवी मसाला

Yeh Rishta kya kehlata hai 24 june Episode spoiler alert: अभिनव -अक्षरा के रिश्ते के बीच बढ़ेगी टेंशन, कहानी में होगा टर्न्स का धमाका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2023, 08:31 AM IST

Yeh Rishta kya kehlata hai 24 june 2023 Episode spoiler alert:सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज देखने को मिलेगा कि अक्षरा के मुंह से सचाई जान अभिनव को काफी सदमा लगेगा। वहीं दूसरी तरफ शादी के बीच में से अभिनव गायब हो जाएगा।

Image

Yeh Rishta kya kehlata hai 24 june Episode spoiler alert: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज देखने को मिलेगा कि अक्षरा के मुंह से सचाई जान अभिनव को काफी सदमा लगेगा। वहीं दूसरी तरफ शादी के बीच में से अभिनव गायब हो जाएगा।

Yeh Rishta kya kehlata hai 24 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा अभिमन्यु को बता देती है की अबीर को पता है की अभिनव उसके असली पिता नहीं है। इस बात को अभिनव चोरी छुपे सुन लेता है और काफी ज्यादा परेशान होने लगता है।

अभिनव होगा शादी के गायब

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अभिनव बीच शादी से गायब हो जाता है, जिसे लेकर अक्षरा काफी परेशान हो जाती है। मनीष अक्षरा से पूछता है की तुम्हारे और अभिनव के बीच सब कुछ ठीक है?। इस बात का जवाब देते हुए अक्षरा कहती है की लगता है अभिनव को शादी की टेंशन नहीं है बात कुछ और है। इसी बीच सुरेखा ताना मारते हुए कहती है कि पहले बिजली चली गई और अब अभिनव। लगता है उनकी राह तकते-तकते मुहूर्त ही ना निकल जाए।

अभिनव को खरी-खोटी सुनाएगी अक्षरा

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अक्षरा अभिनव को एक सुनसान रोड पर चलते देखती है। अक्षरा अभिनव को डांट लगाते हुए कहती है कि मैं आपसे कब से पूछ रही हूं की बात क्या है। यहां खुशी का मौका है, वहां मंडप पर सब साथ है और आप अकेले घूम रहे हैं। इस बात को सुन अभिनव पेरशान होने लगता है। वहीं दूसरी तरफ शादी को लेकर मंजरी और मनीष के बीच बहस हो जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article