टीवी मसाला

YRKKH 24 August spoiler: अक्षरा-अभिनव की एनिवर्सरी पर गायब हुआ अबीर, घरवालों की फूल गई सांसे

YRKKH 24 August spoiler: लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो बिरला और गोयनका परिवार मिलकर अबीर का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आज कुछ ऐसा होगा जिसे देख सभी का दिल टूट जाएगा। पूरा एपीसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

YRKKH 24 August spoiler

YRKKH 24 August spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों फैंस की फेवरेट लिस्ट में बना हुआ है । शो की कहानी पर दर्शक नजर टिकाए बैठे हैं। वहीं मेकर्स भी कहानी में रोजाना नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो बिरला और गोयनका परिवार मिलकर अबीर का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आज कुछ ऐसा होगा जिसे देख सभी का दिल टूट जाएगा। पूरा एपीसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

परिवार हुआ इकट्ठा

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है की बिरला और गोयनका परिवार अबीर एक लिए एक जगह इकट्ठा होते हैं। सभी मिलकर राखी बनाते हैं और अबीर का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। अक्षरा,अभिमन्यु,रूही , कायरव, मंजरी सभी हसी मजाक करते हैं, लेकिन अबीर अभी भी उदास है वह किसी बात नहीं सुन रहा है। अबीर सभी के बीच से उठकर चला जाता है और गायब हो जाता है।

अलमारी में छिपकर बैठ गया अबीर

अबीर उठकर अपने कमरे में जाता है और अपने पापा को तस्वीर लेकर अलमारी में लेट जाता है।अबीर को देखने अक्षरा और अभिमन्यु आते हैं लेकिन वह किसी को भी नहीं मिलता आखिर में उसे अलमारी में देख लेते हैं । अबीर अपनी मां के कहने पर भी अलमारी से बाहर नहीं आता और वहीं सोता रहता है। यह सब देखकर अक्षरा टूट जाती है और रोने लगती है वह अभिनव की फोटो देखकर उसे बहुत याद करती है ।

अभिनव-अक्षरा की एनिवर्सरी

वहीं शो आगे बहुत इमोशनल होगा जब अभिमन्यु को पता चलेगा कि आज अक्षरा और शर्मा जी की एनिवर्सरी है। दूसरी तरफ अक्षरा भी अभिनव की तस्वीर से बात करते हुए उसे विश करती है और गिफ्ट देती है। अभिमन्यु ये सब देखकर टूट जाएगा और वह मन ही मन सोचेगा और कहेगा कि मैं ये सब ठीक कर के रहूंगा।
archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article