Yeh Rishta kya kehlata hai 20 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि देव वीडियो सभी को भेज देता है, जिसके कारण सुरेखा मुस्कान को खरी खोटी सुनाती है। इसी के साथ अभिमन्यु देव का सच सभी के सामने ले आता है।
अभिनव को मनाएगी मंजरी
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अबीर और रूही संगीत के लिए डांस लिस्ट बनाते हैं। जिसमें अक्षरा और अभिनव की जोड़ी बनाई होती है, इसे सुन दोनों मना कर देते हैं। दोनों का नाम सुनकर अभिनव मन ही मन सोचता है की किस्मत भी अक्षरा और भाई जी को मिलवाना चाहती है। इसी दौरान मंजरी अभिनव से कहती है कि भले ही कितने ही काले बादल क्यों न हो, लेकिन धूप इन दोनों को देख कर ही खिलती है। दोनों भले ही आज दूर हैं लेकिन एक दूसरे से जुड़े हैं। इस बात का जवाब देते हुए अभिनव कहता है कि अक्षरा मेरी पत्नी है और यहां हमारे रिश्ते का क्या। लेकिन मंजरी मंजरी कहती है कि अभीर को दोनों माता-पिता की जरूरत है, आपको नहीं लगता है कि ये एक परफेक्ट परिवार हैं। वो हाथ जोड़कर अभिनव से कहती है कि अक्षरा और अभिमन्यु को एक और मौका मिलना चाहिए।
आरोही का टूटेगा दिल
अभिनव और मंजरी की बात आरोही चोरी छुपे सुन लेती है, जिसे देख दोनों हैरान हो जाते हैं। आरोही मंजरी से कहती है की ये शादी मेरी रूही का सपना था और अब उसका दिल टूटेगा। मंजरी को सुनाते हुए आरोही कहती है कि आप अभिनव जी के साथ बहुत ज्यादा बुरा कर रही हैं। अक्षरा एपीआई जिंदगी में खुश है, लेकिन आप उसे तोडना चाहती हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनव के दिमाग में मंजरी की बातें बार-बार दिमाग में घूम रही होती है। अभिनव कहता है की ये सच नहीं है, अक्षरा,अबीर और मैं हम तीनो फैमिली है।
