टीवी मसाला

YRKKH Latest Update: मंजरी ने मचाया शो में कोहराम, विलेन बनकर कहानी का कर रही है सत्यानाश

YRKKH Latest Update: लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो फिलहाल शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने जा रही है लेकिन इस शादी के बीच मंजरी खूब हंगामा कर रही है। आगे एपिसोड में क्या होगा जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

Image

YRKKH Latest Update

YRKKH Latest Update: प्रणाली राठौड़( Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopra) फेम शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। जब से खबर आई है कि शो में लीप आने वाला है तभी से फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि शो कहानी किस तरह खत्म होगी और आगे कहानी कैसे बढ़ेगी। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो फिलहाल शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने जा रही है लेकिन इस शादी के बीच मंजरी खूब हंगामा कर रही है। आगे एपिसोड में क्या होगा जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

मंजरी का नकली ड्रामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में मंजरी अपने बेटे को वापिस पाना चाहती है । जब से उसे पता चला है कि अक्षरा अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है तब से ही वह मन ही मन जहर घोल रही है। शादी रोकने के लिए मंजरी सुसाइड करने की कोशिश करती है और बेटे को घर बुला लेती है। लेकिन अभिमन्यु घर तो आता है पर वह मां के पास नहीं रुकता है।

आरोही ने छोड़ा घर

आरोही मंजरी की हर जिद्द को भलीभाती समझ रही है वह जानती है कि ये सब मंजरी का खेल है और वह अभिमन्यु के लिए कर रही है। आरोही गुस्से में मंजरी को कहती है कि आज आपने अपने बेटे , बहू और पोती को खो दिया है, मैं इस घर को छोड़कर जा रही हूं। आरोही रूही को लेकर घर से निकल जाती है और गोयनका हाउस पहुंच जाती है।

अभिमन्यु करेगा शादी

मंजरी की इस हालत के बाद सबको यकीन होता है कि अब अभिमन्यु अक्षरा से शादी नहीं करेगा लेकिन अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि चाहे जो हो जाए हम परसो शादी कर रहे हैं। अब इस शादी को रोकने के लिए मंजरी क्या खेल रचती है यह देखना दिलचस्प होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article