YRKKH 17 august spoiler: प्रणाली राठौड़ ( Pranali Rathod) शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी लेटेस्ट कहानी से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। शो की कहानी बेहद इमोशनल चल रही है जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो जाते हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अभिनव की मौत से गोयनका और बिरला परिवार में मातम पसरा हुआ है दूसरी ओर अभिमन्यु जेल की सलाख़ों के पीछे तड़प रहा है। आज शो और भी ज़्यादा इमोशनल होने वाला है जब एक छोटे से बच्चे को पता चलेगा कि उसने अपने बाप को हमेशा के लिए खो दिया है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट
अबीर को मिली पिता की तस्वीर
शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अबीर अक्षरा से पूछता है आपने अपने माथे पर वो लाल रंग का क्यों नहीं लगाया है। यह सुनकर अक्षरा सहम जाती है और बहाना लगाकर बात टाल देती है । आगे दिखाया जाता है कि अबीर को अपने पापा की तस्वीर दिखाई देती है जिसपर माला टंगी है। यह देखकर अबीर मन ही मन सोचने लगता है कि माला तो भगवान की फोटो पर चढ़ती है। इतनी देर में रुही भी अबीर को देख लेती है और उसे पता चल जाता है कि उसके पापा इस दुनिया में नहीं रहे।अक्षरा ने बताया सच
अबीर जैसे ही अपने पापा की तस्वीर लेकर आता है वह अक्षरा से सवाल करता है। जवाब में अक्षरा कहती है कि तू अब कभी अपने पापा से नहीं मिल सकता, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह सुनकर अबीर को सदमा लगता है और वह कान्हा जी के पास जाता है। अक्षरा अबीर को समझाते हुए कहती है कि अब तेरे पापा आसमान का सबसे चमकता सितारा बन गए हैं । वो तुझे वहीं से देख रहे हैं और चाहते हैं कि तू खुश रहे लेकिन अबीर अक्षरा की एक नहीं सुनता और कहता है कि आप झूठ बोल रहे हो अपने मुझे पहले भी झूठ बोला है।
