Yeh Rishta kya kehlata hai 14 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मुस्कान अपनी सगाई की अंगूठी खो देती है। इस बात को सुन सुरेखा मुस्कान को ताने मारना शुरू कर देती है। वहीं दूसरी तरफ मंजरी शादी में एक नया बखेड़ा खड़ा करने के लिए प्लानिंग कर रही होती है।
अक्षरा की मदद करेगी मंजरी
सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की अक्षरा रसोई में हलवा बना रही होती है, लेकिन तभी उसका हाथ जल जाता है। इसे देख मंजरी अक्षरा के हाथों पर दवा लगाती है और उसे ना काम करने को कहती है। मंजरी खुद ही हलवा बनाने लगती है और अक्षरा दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगती है। बातचीत के दौरान मंजरी रूही और आरोही के बारें में बताती है। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा अबीर के बारे में बताती है। अक्षरा और मंजरी को साथ देख अभिमन्यु खुश हो जाता है।
कायरव और मुस्कान की होगी सगाई
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अभिनव अक्षरा, अभिमन्यु और अबीर को एक साथ देख दुखी हो जाता है। इसी के साथ कायरव और मुस्कान एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्में पूरी करते हैं। इसी दौरान मुस्कान के फोन पर लगातार कॉल बज रहे होते है, जिसे देख वो टेंशन में आ जाती है। मुस्कान को परेशान देख सुरेखा उस पर शक करने लग जाती है।
अक्षरा-अभिमन्यु लगाएंगे अपने डांस से तड़का
सगाई होने के बाद सभी नाचने गाने लगते हैं। पहले परफॉरमेंस आरोही और अक्षरा देती है। इसी दौरान अक्षरा और अभिमन्यु भी डांस करते हैं। मंजरी अक्षरा, अभिमन्यु और अबीर को साथ देख तीनो के बारें में सोचने लगती है।
