Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10th April Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathore) लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न आने वाला है। शो के अपकमिंग ट्रैक में अभिमन्यु का सारा ध्यान अभीर को ठीक करने में है। मंजरी चाहती हैं कि अभिमन्यु और आरोही साथ में टाइम स्पेंड करें और वो दोनों के लिए डिनर डेट प्लान करें। आरोही इस बात से बेहद खुश है कि उसकी जिंदगी में खुशियों ने एक बार फिर दस्त दी है। आरोही अभिमन्यु के लिए स्पेशल तैयार होती है। मंजरी और शेफाली आरोही की टांग खींचते हैं। आरोही डिनर पर अभिमन्यु का इंतजार करती हैं। लेकिन वो नहीं आता है।
अभिमन्यु अबीर को ठीक करने में इतना बिजी होता है कि उसे डिनर डेट के बारे में कुछ भी याद नहीं रहता है। उसे डर है कि कही अबीर की मौत न हो जाए इसीलिए वो कोई गलती नहीं करना चाहता है। वहीं, अभिनव और अक्षरा को ये डर है कि अभिमन्यु के सामने अबीर का सच सामने ना आ जाए।
मंजरी करेगी अभिनव की कस्टडी की मांग
शो के अपकमिंग ट्रैक में अभिमन्यु को पता चल जाएगा कि अबीर उसका बेटा है। लेकिन वो अक्षरा और अभिनव के लिए चुप रहता है। अभिमन्यु को लगता है कि जब अक्षरा को उसकी जरूरत थी तो उसके साथ अभिनव था। लेकिन मंजरी अपने पोते को जाने नहीं देना चाहती है।
मंजरी कहती हैं कि मैं अक्षरा और अभिनव को अपने पोते से दूर नहीं होने दूंगी। वो अक्षरा के खिलाफ कोर्ट केस करने का फैसला करती हैं। मंजरी कोर्ट में अबीर के कस्टडी की मांग करेगी। इतना ही नहीं वो अक्षरा को बुरा भला कहेगी। मंजरी कहेगी तुमने मेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है और अब मुझसे मेरा पोता भी छीनना चाहती हो।
