YRRKH Spoiler 07 Dec: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों डबल हंगामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां रोहित और अरमान इस उलझन में हैं कि दक्ष का राज सामने न आ जाए, इन सब के बीच अभिरा अपने बच्चे का पूरा ध्यान रख रही है। आज रात शो में जबरदस्त ड्रामा होगा जब दक्ष गिरते-गिरते बचेगा और सारा इल्जाम रुही पर लगेगा। आइए आपको बताते हैं आज रात के एपिसोड में क्या होने वाला है।
अरमान देगा लेटर
अरमान अभिरा को लेटर में लिखकर बताता है कि दक्ष हमारा बच्चा नहीं है वह रोहित और रुही का है। अरमान अभिरा को वो लेटर देता है और अभिरा कहती है अरमान तुम ही पढ़कर सुना दो लेकिन अरमान कहता है मैं इसे नहीं पढ़ सकता। इतनी देर में विद्या कमरे में आ जाती है और वह अरमान वो लेटर छिपा देता है। इन सब के बीच रोहित भी वहाँ आता है और दक्ष को अपने पास लेकर जाता है। वह रुही को बेबी संभालने के लिए देता है।
दक्ष को गिरा देगी रुही
रोहित रुही को दक्ष का ध्यान रखने के लिए कहता है लेकिन, दक्ष गलती से पालने से गिरने वाला होता है और रुही खड़े-खड़े देखती रहती है। इतनी देर में अभिरा वहाँ आ जाती है और बच्चे को गोद में ले लेती है। अभिरा रुही की लापरवाही को देखकर गुस्सा करती है और सभी घर वाले वहाँ आ जाते हैं।अभिरा कहती है कि तुम दक्ष की मासी-चाची और मेरी बहन हो तुम्हें ये लापरवाही करते हुए जरा भी ध्यान नहीं आया किसी रिश्ते का।
रुही की ऐसी लापरवाही देखकर विद्या कहती है कि तुम्हें कुछ दिन के लिए अपने मायके चले जाना चाहिए। ये सब देखकर रोहित को रुही के लिए बहुत बुरा लगता है और वह उसे समझाता है।
