टीवी मसाला

Wheel of Fortune India: अक्षय कुमार का शो TV और OTT पर दस्तक देने के लिए है तैयार, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

Akshay Kumar Show Wheel Of Fortune India To Release On This Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार धमाकेदार रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार के अपकमिंग शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

Akshay Kumar Upcoming Reality Show Wheel Of Fortune To Release On This Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार फिल्मों से तो धूम मचाते हुए नजर आएंगे ही। साथ ही अब वह सालों बाद टीवी की दुनिया में भी वापसी कर रहे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार एक अपकमिंकग रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी लोगों के सामने आ चुका है। अक्षय कुमार के इस रियलिटी शो का नाम 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' (Wheel Of Fortune India) है, जो कि सोनी टीवी और सोनी लिव पर दस्तक देते दिखाई देगा। खास बात तो यह है कि अक्षय कुमार के अपकमिंग रियलिटी शो की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपकमिंग रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' (Wheel Of Fortune India) का बीते दिन प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें खिलाड़ी कुमार कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते नजर आए। लेकिन पैसे जीतने के मामले में कंटेस्टेंट्स का भाग्य साथ देगा या नहीं, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। प्रोमो वीडियो के मुताबिक, अक्षय कुमार का 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' 27 जनवरी को सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रिलीज होगा। शो सोमवार से शुक्रवार रात के 9 बजे प्रीमियर होगा। सोनी लिव के अलावा दर्शक इसका लुत्फ ओटीटी प्ले प्रीमियम पर भी उठा सकते हैं।बता दें कि 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' अमेरिकी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' से प्रेरित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स जायंट व्हील घुमाकर पजल सुलझाते हुए पैसे कमाएंगे।

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' (Wheel Of Fortune India) के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने टीवी की दुनिया में लंबे वक्त बाद वापसी की है। इससे पहले वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 1' और 'मास्टर शेफ्स इंडिया 1' भी होस्ट कर चुके हैं। 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' में अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। इन सबसे इतर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो जल्द ही वह 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article