टीवी मसाला

Sanchita Ugale की मौत पर दादा ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'पूरा परिवार यह जानने को...'

Sanchita Ugale's Grandfather on Actress Death: मीडिया से बात करते हुए संचिता उगले के दादा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि फैमिली यह जानने की कोशिश कर रही कि वो क्या चीजें झेल रही थी।

Image

संचिता उगले की मौत पर दादा ने दिया बयान (Pic Credit: Instagram)

Sanchita Ugale's Grandfather on Actress Death: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की असामयिक मृत्यु के बाद पूरा परिवार सदमे में है। संचिता उगले के दादा भी इस नुकसान से बेहद दुखी हैं। उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस की सक्सेस की इमोशनल स्टोरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि किस तरह उस लड़की ने अपनी मेहनत के दम पर टीवी इंडस्ट्री में दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी। छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद परिवार इस बात को लेकर परेशान है कि आखिरी ऐसा क्या हुआ? जो संचिता ने इतना बड़ा कदम उठाया। संचिता के दादा ने अनसुलझे सवालों का भी जिक्र किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh के ससुर प्रकाश पादुकोण ने किया 'Dhurandhar' का रिव्यू, बोले 'इसमें वायलेंस...')

संचिता उगले के दादा ने दिया बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान संचिता उगले के दादा गोपीनाथ ने एक्ट्रेस की जर्नी पर बात की। उन्होंने कहा कि संचिता ने अपनी टेलीविजन करियर के जरिए परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। गोपीनाथ ने कहा कि संचिता ने अपनी मेहनत और लगन से नाम कमाया है। इंडस्ट्री में कोई सपोर्ट ना मिलने के बाद संचिता ने अपनी पहचान बनाई थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office Day 4: दिलजीत-शरवरी स्टारर को नहीं मिल रहा दर्शकों का प्यार, कमाए इतने करोड़)

Sanchita Ugale

Sanchita Ugale

गोपीनाथ ने आगे कहा,'पूरा परिवार यह समझ नहीं पा रहा है कि ऐसी क्या चीज थी जो संचिता को मौत से पहले परेशान कर रही थी। हम अभी भी नहीं जानते कि वह मन में क्या झेल रही थी या असली समस्या क्या थी।' उन्होंने यह भी कहा कि उसकी किसी से लड़ाई नहीं थी। वो अपनी लाइफ में अच्छा कर रही थी।

संचिता उगले की आत्महत्या

'कुंकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या की। उनकी मौत ने पूरे परिवार को सवालों के जवाब ढूंढने पर मजबूर कर दिया है। खास बात यह है कि उनके सबसे करीबी लोगों को भी उनके मन में कोई दुख या परेशानी के संकेत नजर नहीं आए थे। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article