बॉलीवुड

Ranveer Singh के ससुर प्रकाश पादुकोण ने किया 'Dhurandhar' का रिव्यू, बोले 'इसमें वायलेंस...'

Prakash Padukone Reviews Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का पहले पार्ट बीते साल रिलीज हुआ था। अब कई महीनों के बाद रणवीर सिंह के ससुर और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने फिल्म की तारीफ की है।

Image

रणवीर सिंह के ससुर ने बताया कैसी है 'धुरंधर' (Pic Credit: Instagram)

Prakash Padukone Reviews Dhurandhar: साल 2025 में 5 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। सेलेब्स से लेकर फैन्स सहित सभी ने रणवीर सिंह स्टारर को देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की थी। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज के कई महीनों के बाद अब रणवीर सिंह के ससुर और फेमस पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने भी अपने दामाद की 'धुरंधर' का रिव्यू किया है। हालांकि रणवीर सिंह के ससुर को फिल्म में हिंसा थोड़ी ज्यादा लगी, फिर भी उन्होंने इसे एक 'बहुत अच्छी' फिल्म बताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office Day 4: दिलजीत-शरवरी स्टारर को नहीं मिल रहा दर्शकों का प्यार, कमाए इतने करोड़)

रणवीर सिंह के ससुर ने बताया कैसी है 'धुरंधर'

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए प्रकाश पादुकोण ने कहा कि रणवीर की 'धुरंधर' अच्छी फिल्म है। इस मूवी में सभी एक्टर्स ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने आगे कहा, 'हमें लगा कि फिल्म में थोड़ी ज्यादा हिंसा थी लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे पसंद किया है तो मुझे भी लगता है यही बात सबसे महत्वपूर्ण भी है।' प्रकाश पादुकोण को अपने दामाद रणवीर सिंह की फिल्म पसंद आई है। बैडमिंटन के दिग्गज ने बताया कि वो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों के ही बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि वे रणवीर से अक्सर फिल्मों के बारे में पूछते रहते हैं क्योंकि उन्हें फिल्मी कारोबार के बारे में सीखना है। वहीं दूसरी ओर रणवीर अपने ससुर से खेलों के बारे में पूछते रहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 4: फ्लॉप साबित होगी कंगना रनौत की फिल्म, धड़ाम से गिरी कमाई)

Ranveer Singh's Dhurandhar

Ranveer Singh's Dhurandhar

'धुरंधर' ने की थी 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस मूवी में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने इसी साल 19 मार्च को 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज किया, जिसने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article