Sumbul Khan and Fahmaan Khan goodbye: सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान ने फाइनली इमली टीवी सीरियल छोड़ दिया है। लोकप्रिय ड्रामा सीरीज इमली में आर्यन और इमली के रोल से दोनों ने फैंस का खूब दिल जीता। अब ये सफर खत्म हो रहा है। लीड एक्टर्स सुंबुल और फहमान ने शो को अलविदा कह दिया है और शूटिंग भी पूरी कर ली है। इमली के रोल में सुंबुल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और अपने शानदार रोल से फैंस का दिल जीत लिया है। फहमान और सुंबुल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही थी। इमली के सेट पर दोनों का आखिरी दिन काफी इमोशनल रहा। दोनों ने सेट पर सभी कलाकारों के साथ फेयरवेल एंजॉय की। आपको बता दें, 'इमली' में जनरेशन लीप के बाद मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा भी अहम रोल में नजर आएंगे। मेघा चक्रवर्ती शो में चीनी की भूमिका में दिखाई देंगी, इनके अलावा शो में चैत्राली गुप्ते, अंकित सिवाच, सौम्या सारस्वत और बॉबी खन्ना जैसे कलाकारों के आने की भी खबर है।
Imlie Wrap Up: सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान ने इमली को कहा अलविदा, आखिरी दिन इमोशनल हुए सितारे
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Sep 17, 2022, 05:06 PM IST
