पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने रखा शादी का तीसरा रिसेप्शन, कई दिग्गज सितारों ने की शिरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 03:28 PM IST

Payal Rohatgi & Sangram Singh reception: दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन के बाद अब पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने मुंबई में जुहू के क्लब-द मिलेनियम होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया।

Payal Rohatgi & Sangram Singh reception look: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी को डेढ़ महीना बीत गया है। आगरा में ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन के बाद अब कपल ने मुंबई में जुहू के क्लब-द मिलेनियम होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया। जहां बॉलीवुड की नामी हस्तियों के अलावा राजनीति के क्षेत्र से जुड़े भी कुछ चेहरों ने शिरकत की। इस मौके पर संग्राम सिंह काले सूट में काफी जंच रहे थे तो वहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी लाल पोशाक में काफी एलिगेंट लग रही थीं। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को बधाई देने के लिए निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेत्री  पूनम ढिल्लन, बिंदु दारा सिंह, कांग्रेसी नेता संजय निरुपम, अभिनेत्री पूनम पांडे, कमेडियन सुनील पाल, एहसान खान, निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, अभिनेत्री गौहर खान, फ्लोरा सैनी पहुंचीं। 

End of Article