Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर हुए फैसल शेख, वाइल्ड कार्ड से हो सकती है वापसी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 02:52 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 elimination : खतरों के खिलाड़ी 12 का ये एलिमिनेशन एपिसोड काफी इंटेंस था। जहां फैसू और निशांत ने एक बर्फ-आधारित स्टंट किया था....

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर हुए फैसल शेख, वाइल्ड कार्ड से हो सकती है वापसी!

Khatron Ke Khiladi 12 elimination: रोहित शेट्टी का स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 खूब सुर्खियों में है। वीकेंड पर आने वाले इस शो में आपके चहेते सितारे खतरनाक स्टंट करते दिखते हैं। अब खतरों के खिलाड़ी 12 में एक और एलिमिनेशन हो गया है। डांस कोरियोग्राफर निशांत भट से भिड़ने के बाद मिस्टर फैसू स्टंट हार गए हैं। कुछ ही सेकंड से स्टंट हारने की वजह से फैजल शेख एलिमिनेट हो गए हैं। फैजल का बाहर होना बाकी कंटेस्टेंट और होस्ट रोहित शेट्टी के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है। क्योंकि फैसू सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं और वो पिछले कुछ हफ्तों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जरिए सबको इम्प्रेस करने आए हैं। 

फैसू ने रोहित शेट्टी की प्रशंसा करते हुए शो को अलविदा कह दिया है। निशांत, मोहित, रुबीना, तुषार और अन्य कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर फैजल शेख की तारीफ की है और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वैसे इस ब्लॉकबस्टर सप्ताह की शुरुआत मोहित और फैसू द्वारा ऊंचाई पर किए गए आधारित स्टंट के साथ हुई थी। दोनों ने शानदार तरीके से इस स्टंट में परफॉर्मेंस दी थी। हालांकि, चंद सेकेंड की वजह से ही मिस्टर फैसू एलिमिनेशन स्टंट में हो गए।

Khatron Ke Khiladi 12: Faisal Shaikh's total salary for SIX weeks

खतरों के खिलाड़ी 12 के इसी एपिसोड में राजीव और निशांत को अपने सबसे बड़े डर का सामना करते हुए देखा गया। दोनों ने एक पशु-आधारित टाक्स किया था। टास्क को करते हुए निशांत इमोशनल हो गए थे और हाकर एलिमिनेशन स्टंट में चले गए थे। वहीं राजीव ने ये टास्क जीता था जिसके लिए उनको खूब प्रशंसा मिली थी। 

आपको बताते चलें खतरों के खिलाड़ी 12 का ये एलिमिनेशन एपिसोड काफी इंटेंस था। जहां फैसू और निशांत ने एक बर्फ-आधारित स्टंट किया था। 4 मिनट 15 सेकेंड में टास्क पूरा करने वाले निशांत ने जीत हासिल की और फैसू एलिमिनेट हो गए। फैसू की आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने शो छोड़ते वक्त इस अद्भुत अनुभव के लिए सभी को धन्यवाद दिया था। रोहित शेट्टी ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। अब कहा जा रहा है कि फैसू, वाइल्ड कार्ड के तौर पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये वक्त ही बताएगा।

End of Article