'खतरा खतरा खतरा' शो प्रीमियर को तैयार, प्रतीक सहजपाल-निशांत भट्ट और निक्की तंबोली को इशारों पर नचाएंगी फराह खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 12:27 PM IST

Khatra Khatra Khatra TV Show details: फराह खान ने शो 'द खतरा खतरा खतरा' का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, निक्की तंबोली और पुनीत जे पाठक भी साथ नजर आ रहे हैं।

Khatra Khatra Khatra INSIDE details: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का कॉमेडी गेम शो 'द खतरा खतरा खतरा' प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में फराह खान ने शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, निक्की तंबोली और पुनीत जे पाठक भी साथ नजर आ रहे हैं। प्रोमो को शेयर करते हुए, फराह खान ने लिखा, 'फिल्म्स में तो बहुत नाचा लिया, अब इन सेलेब्रिटीज को मैं अपनी उन लोगों पर नचाऊंगी! देखें खतरा खतरा शो - जहां आपके पसंदीदा हस्तियां फंसेंगे और आप सिर्फ हंसेंगे।' इंडिया का पहला इंटरएक्टिव कॉमेडी गेम शो खतरा खतरा खतरा लॉन्च के लिए तैयार है। शो वूट (Voot) पर टेलिकास्ट होगा और इसका प्रीमियर 13 मार्च शाम 7:00 बजे से होगा। इसके बाद कलर्स पर यह शो सोमवार से शुक्रवार तक कलर्स पर रात 11:00 बजे भी प्रसारित होगा। 

End of Article